सूरतगढ़:भगवान झूलेलाल जयंती 2026 महोत्सव.शानदार डांडिया नृत्य.रिपोर्ट
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 20 मार्च 2026.
सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती चेटिचंड महोत्सव धूमधाम से मनाया। भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में बड़ा उत्साह रहा जिसमें डांडिया नृत्य में समाज के लोग जोश में थिरक रहे थे। समाज के संगठन अध्यक्ष धर्मदास सिंधी और अन्य प्रमुख जन शोभायात्रा में शामिल रहे। महाराणा प्रताप चौक एवं सुभाष चौक पर डांडिया नृत्य हजारों लोगों ने देखा।
💐💐
पूज्य झूलेलाल सेवा समिति द्वारा चेटीचण्ड महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रातःकाल भगवान पूज्य श्री झूलेलाल जी की प्रभात फेरी निकाली गई।
समाज के श्रद्धालुओ ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रभात फेरी पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर से रवाना हो कर भारत माता चौंक, रानी लक्ष्मी बाई चौंक,अमर शहीद हेमू कालाणी चौंक, शिव त्रिमूर्ति मंदिर से मार्ग से पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर में पहुंचकर आपूजा अर्चना के बाद समापन हुई।
पूजा झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मदास सिंधी की अगुवाई में सिंधी पंचायत के परिवार सदस्यों की महिलाओं व पुरुषों ने बड़ी संख्या में प्रभात फेरी में भाग लिया। प्रभात फेरी में भगवान श्री अमरलाल साहब के भजन व जयकारों से आकाश गूंजायमान हो उठा, महिलाओं और पुरुषों ने इस दौरान नाच गाकर अपने इष्ट देव के प्रति अपने आस्था व्यक्ति की। कार्यक्रम में रमेश आसवानी,मनोहर लोकवाणी,बिशन दास गंगवानी,किशन लाल,डॉ अर्जुन दास शेवकानी, सनी लोकवाणी सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के नागरिक शामिल हुए।
चेटीचंड महोत्सव के इसी क्रम में 19 तारीख शाम को महिलाओं का सत्संग मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा, 20 मार्च को प्रातः काल 10:00 बजे ध्वजारोहण प्रातः काल 11 बजे लंगर,दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री झूलेलाल के बहराना साहब की पवित्र ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। दोपहर 1:30 से संत कंवर राम भजन मंडली सूरतगढ़ द्वारा भगवान झूलेलाल के भजनों का गुणगान हुआ। शाम को 5:00 बजे आरती और अरदास के उपरान्त प्रसाद वितरण हुआ। रात्रि में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जोश और उत्साह की धूम रही।
0०