का. हेतराम बेनीवाल को सूरतगढ़ में श्रद्धांजलि 27 को.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 26 फरवरी 2026.
कामरेड हेतराम बेनीवाल को यहां श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम 27 फरवरी अपरान्ह 3 बजे शुरू होगा। बीकानेर रोड पर स्थित अरोड़ वंश धर्मशाला भवन में यह कार्यक्रम रखा गया है। किसान मजदूर और गरीब के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल को सदा याद किया जाएगा। हेतराम बेनीवाल का 23 फरवरी 2026 रात्रि 10-30 बजे के करीब 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। कामरेड को विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम हो रहे हैं।०0०