मंगलवार, 10 जून 2025

जिला प्रमुख का चुनाव नहीं हुआ. कारण.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 10 जून 2025.

श्रीगंगानगर के जिला प्रमुख पद का चुनाव समस्त चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद नहीं है पाया। राजस्थान उच्च न्यायालय से स्थगन किए जाने के कारण चुनाव की आगे की मतदान प्रक्रिया शुरू की जाने वाली थी लेकिन वह शुरू नहीं हुई। 

* जिला परिषद प्रांगण में सांसद कुलदीप इंदौरा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह प्रजातंत्र नहीं चाहती। इंदौरा ने आरोप लगाया कि जो भी स्थिति थी वह जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताई जानी थी,नोटिस बोर्ड पर सूचना लगाई जानी चाहिए थी।

 सूरतगढ़ विधायक डुंगरराम गेदर और श्रीकरणपुर विधायक रुबि कुन्नर भी मौजूद थे। 

सूचना है कि 22जोन के तकनीकी कारण से स्थगन लिया गया। 

* कांग्रेस का बहुमत है। 31 सदस्यों में कांग्रेस 24 भाजपा 5 और कम्युनिस्ट पार्टी के 2 सदस्य हैं।

* इंदौरा के सांसद चुने जाने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। सरकार की तरफ से कविता रेगर को जिलाप्रमुख मनोनीत किया गया। नये जिलाप्रमुख चुने जाने तक कविता रेगर ही इस पद पर आरूढ रहेगी।०0०





*****

यह ब्लॉग खोजें