शुक्रवार, 30 मई 2025

अरूट जयंती. हमारे बुजुर्ग हमारे आदर्श. सूरतगढ़ में शानदार कार्यक्रम.

 


* करणीदानसिंह राजपूत * 

सूरतगढ़ 30 मई 2025.

अरोड़ वंश के आदि प्रवर्तक महाराज अरूट की जयंती यहां हमारे बुजुर्ग हमारे आदर्श के रूप में मनाई गयी जिसमें बुजुर्गों का सम्मान किया गया। अरोड़ वंश कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में एक कल्याण रथ का उद्घाटन शराबबंदी नशामुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा से कराया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत अरूट जी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अरोड़ वंश कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक भाटिया, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूजा छाबड़ा, नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा, नागरमल बाघला, सुरेंद्र छाबड़ा, डा.टी.एल.अरोड़ा पूर्ण कवातड़ा आदि अरूट जी के पूजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।








०0०





यह ब्लॉग खोजें