बुधवार, 14 मई 2025

सूरतगढ़ एडीएम की बड़ी कार्वाई:कार्यालयों का औचक निरीक्षण करवाया.जवाब तलबी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 मई 2025.

अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीनानाथ बब्बल ने कार्य ग्रहण करने के तीसरे दिन ही शहर के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करवाया। इस औचक निरीक्षण से यह कड़ा संदेश दिया गया है कि सरकारी कार्यालयों और सरकारी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

अधिकारियों की लापरवाही सामने आई कि 21 कार्यालयों के निरीक्षण में जहां 208 कर्मचारी होने चाहिए थे वहां पर आधे से भी कम 96 कर्मचारी उपस्थित,100 कर्मचारी अनुपस्थित और 12 कर्मचारी छुट्टी पर मिले। अतिरिक्त जिलाकलेक्टर ने राजस्व तहसीलदार और नायब तहसीलदार की ड्युटी औचक निरीक्षण के लिए लगाई थी। अनुपस्थित रहे कर्मचारियों से अनुपस्थिति का जवाब मांगा गया है जिसका जवाब 3 दिन में देना है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार यह इस औचक निरीक्षण करवाया गया।

राजस्थान सरकार के वे महत्वपूर्ण विभाग जहां जनता का सर्वाधिक आना-जाना रहता है और जनता को अधिकतम सुविधा दिए जाने वाले विभाग हैं,उनमें अनुपस्थिति अधिक मिली।

नगर पालिका,पंचायत समिति, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग, विद्युत वितरण निगम के कार्यालयों में उपस्थिति अच्छी नहीं थी।

👌सर्वाधिक खराब हालत नगर पालिका सूरतगढ़ में मिली। कुल 33 कर्मचारी हैं उनमें से केवल 6 कर्मचारी उपस्थित,25 कर्मचारी अनुपस्थित और दो कर्मचारी छुट्टी पर थे। इससे हालात का पता लगता है कि नागरिकों के साथ वहां क्या व्यवहार होता होगा।

*विकास अधिकारी पंचायत समिति के कार्यालय में 24 में से 11 कर्मचारी उपस्थित थे और 13 कर्मचारी अनुपस्थित थे। जहां ग्रामीणों का आना-जाना होता है। विभाग में जब कर्मचारी उपस्थित नहीं होते तो बहुत से काम रुकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी पंचायत समिति इसमें 12 कर्मचारी हैं 4 कर्मचारी ही उपस्थित 8 कर्मचारी अनुपस्थित थे।

 XENजन स्वास्थ्य अभि. एवं इसमें 5 कर्मचारी जिसमें चार अनुपस्थित और एक छुट्टी पर। अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक खंड में 13 कर्मचारी हैं कुल 5 उपस्थित थे और 8 अनुपस्थित थे। XEN जोधपुर विद्युत वितरण निगम में 24 कर्मचारी हैं जिनमें 12 उपस्थित थे और 12 अनुपस्थित थे।

*ब्लॉक शिक्षा अधिकारी 9 कर्मचारियों में से केवल 3 उपस्थित थे और 6 अनुपस्थित थे। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में चार कर्मचारी है और चारों अनुपस्थित थे।

*औचक निरीक्षण के चार्ट से बेहतरीन तरीके से पाठक समझ सकते हैं।

०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाईम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

******







*****

यह ब्लॉग खोजें