* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 13 मार्च 2025.
महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज (विश्वनाथ धाम हरिद्वार) आज सूरतगढ़ 'ब्राह्मण धर्मशाला' में पधारे। श्रद्धालुओं ने पुष्प मालाएं पहना कर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महाराज के साथ तीन साधु और भी थे। प्रखरजी ने ब्राह्मण धर्मशाला में स्थित मंदिर में परशुराम भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनका यहां रुकने और वक्तव्य देने का बड़ा उद्देश्य था। प्रखरजी विप्र जनों के माध्यम से बहुत बड़े बदलाव का अभियान शीघ्र ही चलाएंगे।जिसके लिए उत्साहित ब्राह्मणों को संकल्प के साथ पहले तैयार करने में लगे हैं और उनको अपने वक्तव्य से प्रेरित कर रहे हैं। संपूर्ण राष्ट्र में हिंदु धर्म की जागृति में यह अभियान है।
सूरतगढ़ में करीब 33 वर्ष पहले 1993 में एक बड़ा यज्ञ महाराज के सानिध्य में हुआ था जो 36 दिन चला था। महाराज ने उस यज्ञ की सफलता का बखान किया। उनका कहना था कि उस यज्ञ से सूरतगढ़ को तो लाभ मिला ही लेकिन सारे राजस्थान को भी लाभ मिला। राजस्थान में अकाल पड़ने बंद हो गये।
* महाराज का स्वागत करने एवं वक्तव्य सुनने वालों में ब्राह्मण समाज के अलावा विभिन्न समुदायों के स्त्री पुरूष राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता, वकील,पत्रकार,व्यापारी आदि थे। उनके साथ के दो साधुओं ने भी हिंदुओं के उत्थान बाबत विचार रखे।
०0०
करणीदानसिंह राजपूत,
स्वतंत्र पत्रकार( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत आजीवन)
सूरतगढ़ 94143 81356.
*****
***