सतीश पूनिया का जन्मदिन सूरतगढ़ में ऐसे मनाया.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 25 अक्टूबर 2024.
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का जन्मदिन 24 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केले फल वितरित कर मनाया गया।
सूरतगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया जिनमें भाजपा नेताओं संदीप कासनिया,
सरदार शरणपालसिंह, सुरेश मिश्रा,पूर्व विधायक अशोक नागपाल, रमेशचंद्र माथुर,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा,भरत,सत्यनारायण छींपा आदि ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों को केले बांटे।
पूनिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना जन्मदिन प्रदेश स्तर पर मनाने का आह्वान किया था। सतीश पूनिया ने अपने संदेश में फेसबुक पर लिखा था। अपने अपने क्षेत्र में सुकन्या समृद्धि योजना में नवजात कन्याओं का खाता खुलवाना,रक्तदान कराना और एक पेड़ मां के नाम लगाने आदि का था।
०0०