गुरुवार, 5 अक्तूबर 2023

परसराम भाटिया का अध्यक्षीय कार्यकाल और बढाया गया.नगरपालिका सूरतगढ.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 5 अक्टूबर 2023.

नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर परसराम भाटिया ( मेघवाल) का कार्यकाल 60 दिन के लिए बढाया गया है। डीएलबी निदेशालय से आज आदेश जारी हुए। यह आदेश 28 जुलाई 2023 के आदेश की निरंतरता से रहेंगे। 28 जुलाई को परसराम भाटिया को 60 दिन के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन 60 दिनों के आगे फिर 60 दिन का कार्यकाल रहेगा। विधानसभा चुनाव में परसराम भाटिया के पास अध्यक्ष पद रहेगा। भाटिया वार्ड नं 37 से निर्वाचित पार्षद हैं। भाटिया कांंग्रेस पीसीसी के मनोनीत सदस्य हैं।०0०

यह ब्लॉग खोजें