मंगलवार, 26 सितंबर 2023

ओम कालवा की निलंबन के विरुद्ध रिट हाईकोर्ट में खारिज. पालिका में क्या है हाल।





 






* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 26सितंबर 2023.

ओमप्रकाश कालवा ने नगरपालिका अध्यक्ष पद और सदस्यता से निलंबित किए जाने के विरूद्ध राजस्थान उच्च न्यायालय में रिट लगाई थी, जो उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी।

 जिसका फैसला अदालत ने दोनों पक्षों की तथ्यों पर बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था जो आज 26 सितंबर को सुनाया गया।


मामला


ओमप्रकाश कालवा को सीवरेज मामले में फर्जी 1 करोड 60 लाख रू कं को भुगतान करने के आरोप में डीएलबी ने पद और सदस्यता से 24 जुलाई को निलंबित कर दिया था। 

सीवरेज का जो कार्य हुआ नहीं था,उसका भुगतान कर दिया था। 

कालवा पर आरोप दो कांग्रेसी नेताओं पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल और कांंग्रेस के पार्षद परसराम भाटिया ने लगाए थे। कालवा भी उस समय कांंग्रेस में ही थे।



जिला कलेक्टर ने जाच करवाई  जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा,ईओ विजयप्रताप सिंह लेखापाल सुनील,सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता दोषी पाए गये।

जिला कलेक्टर ने रिपोर्ट डीएलबी को भेजी जिसमें कार्यवाही करने की लिखित भी थी। डीएलबी ने कालवा से जवाब तलब किया और जवाब को सही नहीं मानते हुए न्यायिक जांच के लिए सस्पैंड कर दिया। इस पर ओमप्रकाश कालवा ने अपने सस्पेंशन को चैलेंज करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय में रिट लगाई थी।

* ओमप्रकाश कालवा को 24 जुलाई 2023 को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद 28 जुलाई को 

डीएलबी ने परसराम भाटिया को 60 दिन की अवधि के लिए अध्यक्ष मनोनीत कर दिया था।

परसराम भाटिया ने 29 जुलाई 2023 को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। 


* राजनीतिक स्थिति: मील का खास रहा


कालवा पूर्व विधायक गंगाजल मील का नजदीकी भरोसेमंद था लेकिन मील के सामने कालवे की शिकायतें आने लगी तो उन्होंनें गलत माना और गले लगाए रखा। आखिर किनारा किया तब कालवा ने अपने राजनीतिक बचाव के लिए भाजपा में प्रवेश किया। 


* भाजपा में प्रवेश कराने स्वागत करने वाले नेता 


24 फरवरी 2023 को विधायक रामप्रताप कासनिया, स.शरणपालसिंह जो अब जिलाध्यक्ष हैं( उस समय जिला उपाध्यक्ष थे)। सतीष पूनिया से भाजपा में प्रवेश कराया। सतीष पूनिया उस समय प्रदेशाध्यक्ष पद पर थे। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कालवा को भाजपा में प्रवेश कराने की आलोचना भी हुई। 

* पालिका में स्वागत करने वाले सभी नेताओं की गलती: कुछ अब टिकटार्थी है।


कासनिये की अगुवाई में भाजपा ने 27 फरवरी 2023 को समारोह के रूप में कालवा को चेयर पर बैठाया। फूल मालाए और पुष्प गुच्छ भेंट करने की होड़ रही। पटाखे बजाए गये। कालवा को हल भेंट किया गया। भाजपा का महिला मोर्चा, युवा मोर्चा पार्षद आदि उस कार्यक्रम में थे। उस समय माना जा रहा था कि कालवा को भाजपा में लेना नुकसान देह रहेगा। अब यह नुकसान जो साथ रखेगा वह भोगेगा खासकर जो भाजपा के टिकटार्थी हैं। कालवा का स्वागत करने वालों में कुछ महिला नेता कछ पुरुष नेता भाजपा के टिकटार्थी हैं।





* नगरपालिका में अब जो भी गलतियां परसराम भाटिया की अध्यक्षता में होंगी उसका सीधा नुकसान हनुमानमील और कांंग्रेस को होगा। चुनाव का समय और सड़कों पर  इंटरलॉकिंग सड़कों का भ्रष्टाचार। इन पर आंखें तो बंद नहीं की जा सकती.लगता नहीं कि ऐसे गलत काम बंद हो पाएंगे जो सब जानते हुए किए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार चाहे हजारों का हो चाहे लाखों का हो। अभी तक कांग्रेस के एक नेता की तरफ से भ्रष्टाचार को रोकने की आवाज नहीं आई। मील क्यों नहीं रूकवाते।

सीवरेज की जांच हुई तो इनकी भी जांच होगी। कोई तो जागेगा।


सफाई व्यवस्था और सड़क अतिक्रमण

एक दो दिन का काम जो दो महीनों में भी नहीं हो पाया. पत्रों पर कार्यवाही नहीं हो रही*

********(
















यह ब्लॉग खोजें