बुधवार, 27 सितंबर 2023

सूरतगढ:भाजपा:अशोक नागपाल को टिकट का भरोसा:2003 से 8 तक रहे विधायक.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

अरोड़वंश और पंजाबी बिरादरी में श्री गंगानगर जिले में प्रसिद्ध कांंग्रेस राज में संसदीय सचिव रही विजयलक्ष्मी बिश्नोई को 2003 में रिकॉर्ड मतों से हराकर 2008 तक विधायक रहे अशोक नागपाल को भरोसा है कि 2023 में पार्टी उन्हें टिकट देकर सूरतगढ से चुनाव में खड़ा करेगी।

नागपाल पार्टी के इशारे पर शांत रहे।2008,2013 और 2018 में टिकट मांगी, लेकिन पार्टी के निर्देशों का पालन करते रहे। जिलाध्यक्ष पद पर रहे। वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं। 

* इस बार संपूर्ण क्षेत्र में नयी आवाज़ उठी है नये चेहरे की। नागपाल को भरोसा है कि बदलाव होता है तो उनको टिकट मिलेगी। 

* नागपाल को यह भी भरोसा है कि वे कांग्रेस प्रत्याशी से 20 हजार अधिक वोटों से जीत सकते हैं। 

* सन् 2003 में जब विधायक बने तब अपने कार्यकाल में अनेक काम करवाए। सूरतगढ तहसील क्षेत्र में करीब एक हजार किसानों को जमीन का पुख्ता आवंटन कराया। भाजपा सरकार की योजनानुसार बारानी कृषि भूमि का निशुल्क आवंटन कराया। 

* 2018 में अमित शाह ने विडिओ वार्ता कर तीन विधानसभा क्षेत्रों सूरतगढ रायसिंहनगर अनूपगढ़ में अरोड़ा बिरादरी से संपर्क कर आम लोगों से जुड़कर सीटें जिताने की ड्युटी लगाई। नागपाल ने काम किया और समय बहुत कम मिला फिर भी काम किया। तीनों सीटें भाजपा ने जीती।

* नागपाल को विश्वास है की पार्टी के निर्देश पर हर कार्य किया और आम लोगों से सभी बिरादरियों में अच्छा संपर्क है इसलिए वे सूरतगढ में कमल खिलाने में सफल होंगे।०0०

27 सितंबर 2023

*******










यह ब्लॉग खोजें