शनिवार, 11 मार्च 2023

आरोपों में घिरे भाजपा नेता और चुनावी साल में बढती परेशानियां.कब देंगे जवाब?

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर पिछले कुछ महीनों से घोटालों के और भ्रष्टाचार से संबंधित अनेक आरोप लग रहे हैं और उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा।

 भाजपा के सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनिया नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष शरण पाल सिंह मान पूर्व विधायक अशोक नागपाल नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा आदि लगातार किसी न किसी आरोप में सीवरेज घोटाले में नगरपालिका के मामलों कुछ नहीं करने के आरोपों से घिरे हुए हैं।भूमि संबंधी आरोप भी लगे हैं। कॉलोनी संबंधी भी आरोप लगे हैं।सभी पर चुप्पी धारण कर रखी है।

 इन आरोपों पर चुनावी वर्ष में जवाब नहीं देने स्पष्टीकरण नहीं देने से जनता के बीच अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो रही है। सोशल मीडिया में नेताओं पर गंभीर टिप्पणी आ रही है लेकिन कोई उत्तर नहीं दिया जा रहा।

* चुनाव के अंदर केवल 8 महीने बाकी है और काम करने के लिए केवल चार-पांच महीने हैं।

** भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से पिछले 4 साल से कुछ भी जनहित कार्य समस्याओं पर प्रदर्शन नहीं होने कांग्रेस का विरोध नहीं करने के आरोप भी हैं। 

**अभी 8 मार्च को रामप्रताप कासनिया नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा व अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से उपखंड अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया कि वार्ड नंबर 3 और 26 में पट्टे नहीं बनाए जा रहे। ओमप्रकाश कालवा जब कांग्रेस के अंदर थे अध्यक्ष पद उनके पास था उस समय भी यह बातें होती थी। पत्रकारों ने पूछी थी। उस समय वे खुद पट्टे क्यों नहीं बना पाए?  यह आश्चर्यजनक बिंदु है।

ओमप्रकाश कालवा के  24 फरवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के बाद भाजपा के नेताओं के दिमाग में आया यह प्रदर्शन किया जाए।  यहां बड़ा आश्चर्य लगता है। भाजपा के नेता बुद्धि लगाते तो मांग प्रदर्शन नहीं करते। एक अक्लमन्द नेता होता। जनता को समझाते कि 30- 40 सालों से जब बैठे हैं और किसी ने मकान तोड़े नहीं तो 7- 8 महीने का इंतजार और करें राजस्थान में सरकार बदलने वाली है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाली है और उस समय सभी के पट्टे बना दिए जाएंगे। 

 बस जनता को इतना ही समझाना था लेकिन यह बात भी किसी के दिमाग में नहीं आई। 

भारतीय जनता पार्टी इस मामले में भी सवालों के घेरे में हैं।नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड साढे 3 साल से अधिक समय तक कार्यरत है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने नेताओं ने कभी किसी कार्यकर्ता के साथ जाकर काम करवाने की कोशिश नहीं की, पट्टे बनवाना उनकी फाईलें जमा करवाना तो बहुत दूर की बात है। 

भाजपा से एक सवाल और किया जाता है कि जब 40 सालों से लोगों का निवास है और सन 2014 से 2019 तक भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड था और श्रीमती काजल छाबड़ा अध्यक्ष रही तब इस क्षेत्र के लोगों के पट्टे क्यों नहीं बने?उस समय भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नगर पालिका मंडल आगे बढ़कर के काम करता तो उनको कौन रोकने वाला था? इससे भी पहले सन 2003 से 2008 तक अशोक नागपाल भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे, कौन रोक रहा था नगरपालिका में पट्टे बनाने से?

👍 विगत को भुला दें तो केवल एक बात ही बुद्धिमत्ता की आती है के लोगों को समझाया जाता कि जब इतने सालों तक आप पट्टे नहीं बनवा सके तो आठ नौ महीने आप आराम से रहे, भारतीय जनता पार्टी का राज आने पर सभी के पट्टे बना दिए जाएंगे। भाजपा के नेताओं के दिमाग में इतनी छोटी सी भी बात नहीं आई।

भाजपा नेता अब मांग प्रदर्शन इसलिए करना चाहते हैं कि बस दिखावे के लिए प्रदर्शन करना है। 

** ओमप्रकाश कालवा को जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हुए हैं सीवरेज के भ्रष्टाचार का आरोप है गलत भुगतान का आरोप है जनता में थू थू हो रहा है उनको किसी तरह से भुलाने के लिए ओमप्रकाश कालवा को भाजपा का साफ छवि का नेता प्रमाणित करने के लिए यह सब हो रहा है लेकिन जनता यह सब जानती है।  ओमप्रकाश कालवा पर सीवरेज के मामले में जांचे चल रही है सस्पेंड होने की संभावना की तलवार भाजपा के सिर पर लटकी हुई है

तब भाजपा की छवि और नेताओं की छवि पर निश्चित रूप से असर होगा। भा ज पा अब प्रदर्शन आदि करके ओम कालवा को नेता दिखाते हुए तोड़ निकाल रही है,लेकिन यह तोड़ बहुत कमजोर है। 

 * भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर निरंतर आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने कांग्रेस के निकम्मे राज के विरुद्ध कुछ नहीं किया। नगरपालिका में ओमप्रकाश कालवा जब कांग्रेस पार्टी के पालिका अध्यक्ष थे तब अपने स्वार्थों के कारण बोले तक नहीं।

 ** गंभीर आरोपों में सन 2005 में बने केशव उद्यान में नगर पालिका की ओर से गंदा पानी भरा जाता रहा। आज भी गंदा पानी भरा हुआ है। उद्यान का सत्यानाश हो चुका है। विधायक अशोक नागपाल के नाम का शिलापट्ट लगा हुआ है। सर संघचालक के नाम पर बनाया गया उद्यान है जिसके बारे में भाजपा और संघ के नेता चुप्पी खींचे हुए हैं। समाचारों के बाद भी वहां पर देखने को नहीं पहुंचे,प्रशासन से नगरपालिका से कोई मांग नहीं की,कोई प्रदर्शन नहीं किया। 

👍 भाजपा के नेताओं और पार्टी की लगातार पिछले कुछ महीनों से किरकिरी हो रही है और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ओमप्रकाश कालवा को भाजपा में शामिल करने के बाद नेता घिरे और फंसे हैं।

ऐसी स्थिति में नेता और पार्टी कोई  स्पष्टीकरण अपना खुलासा करना चाहे तो हर मुद्दे पर पूरी तैयारी के साथ करना होगा। सवालों में चाहे जमीन का मामला हो, कॉलोनी का हो, चाहे उद्यानों का हो चाहे नगरपालिका की कार्यप्रणाली का हो, चाहे कालवा के भ्रष्टाचार और भाजपा में लेने का हो. उसमें पूरी तैयारी नहीं हुई तो अधिक परेशानी होगी।

 आजकल हर नया दिन भाजपा नेताओं और पार्टी के लिए कोई न कोई नयी परेशानी ला रहा है जो आगे विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित करने वाला हो रहा है। देरी पर देरी से नुकसान बढ रहा है और इसपर किसी नेता का ध्यान नहीं है। 11 मार्च 2023.०0०

******




यह ब्लॉग खोजें