बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

नगरपालिका पावर:मील कार्यकर्ता . 80 कालवा 20 प्रतिशत

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

नगरपालिका में अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा हैं मगर हालात पर दृष्टि डालें तो कालवा के निर्देश चल नहीं रहे। कालवा के पास केवल अध्यक्ष की कुर्सी है और पावर 20 प्रतिशत दिखती है। इस पावर को चेहरा दिखाने वाली मान सकते हैं।

नगरपालिका में मील के निर्देश और कंट्रोल को देखा जाए। पालिका के समाचारों पर कार्य गतिविधियों पर दृष्टि डालें तो लगता है कि मील के एक दो कार्यकर्ताओं का जबरदस्त कंट्रोल चल रहा है और इन कार्यकर्ताओं की पावर 80 प्रतिशत दिखती है। मील के नगरपालिका में नहीं आने के हालात में यह पावर गेम है। 

* पूर्व विधायक गंगाजल मील,पंचायत समिति डायरेक्टर हेतराम मील और हनुमान मील ने कालवा के लगभग सारे पत्ते झाड़ दिए। पावर गेम के चलते कालवा के पास बचे कुछ हरियाले पत्ते भी झड़ने वाले हैं। यही सच्च है। चैयरमैन बने तब लहलहाते सुंदर थे। अब सूखने पड़े हैं। मील ने खाद पानी बंद करवा दिया। एक स्टोरी चली थी कि अजगर बड़ा हो रहा है और उसकी नीयत मालिक को निगलने की है। स्टोरी में डाक्टर मालिक को यह बताता है तब मालिक अजगर को घर से बाहर फेंक देता है। यह स्टोरी मील को बदल देती है। अब अजगर क्या करे? अजगर बाहर दूर चला जाए तो बच सकता है। नहीं तो दिन पिंजरे में पहुचने वाले दिख रहे हैं।

* तीन मीलों के नाम लिखे हैं। इनको जल्दी नहीं है। शैने शैने सब हो रहा है। पावर गेम चल रहा है। अध्यक्ष समझते रहें कि उनके साथ पर्याप्त संख्या है लेकिन गेम से संकेत मिल रहे हैं।

नगरपालिका में पहुंचने वाले लोगों को यह समझ में आता ही होगा। 

* अध्यक्ष जी सुख की नींद के लिए और पिंजरे में जाने से बचने के लिए अचानक पद छोड़ जाएं। लेकिन सीवरेज पेमेंट घोटाले की प्रशासनिक जांच पुलिस जांच से पहले परिणाम दे देगी। बस ! प्रशासनिक जांच के परिणाम के आते ही सस्पेंशन का समापन गेम। 

हमारा आकलन तेज गति से अप्रैल और धीमी गति से मई माह। मील का आकलन भी चल रहा होगा। मील क्या कर रहे हैं? मील को कोई समझ नहीं सकता। मील नीति।

** सोचो! नया चैयरमैन कौन हो सकता है? ०0०

👍 फोटोशूट 15 फरवरी 2023 रात्रि 7-33 बजे.

*********








यह ब्लॉग खोजें