सोमवार, 15 अगस्त 2022

स्वतंत्रता दिवस पर सूरतगढ़ में एडीएम अरविंद कुमार जाखड़ ने तिरंगा फहराया. संपूर्ण रिपोर्ट

 




* करणीदानसिंह राजपूत *





 💐 सूरतगढ़ 15 अगस्त 2022. 

आजादी के अमृतमहोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद कुमार जाखड़ ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। 




बालिकाओं ने राष्ट्र गान गाया।अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद कुमार जाखड़ ने परेड की सलामी ली। 






समारोह में उपखंड अधिकारी कपिल कुमार यादव,विधायक रामप्रताप कासनिया, शिल्प एवं माटी कला के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर, नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, पंचायत समिति प्रधान हजारीराम मील सहित गणमान्य ने भाग लिया।

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


💐 नगरपालिका में स्वतंत्रता दिवस💐



नगरपालिका सूरतगढ़ में अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समारोह में अधिशासी अधिकारी विजयप्रताप सिंह,उपाध्यक्ष सलीम मोहम्मद कुरैशी,पार्षदगण व कर्मचारियों ने भाग लिया। नगरपालिका के अग्निशमन कार्यालय पर उपाध्यक्ष सलीम मोहम्मद कुरैशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।०0०







यह ब्लॉग खोजें