बुधवार, 6 जुलाई 2022

सूरतगढ़ से भाजपा टिकट पर पेपसिंह राठौड़ भी दावेदार:वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य




* करणीदानसिंह राजपूत *


सूरतगढ़ 6 जुलाई 2022.


भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान पदाधिकारी पेपसिंह राठौड़ राजस्थान विधानसभा का चुनाव सूरतगढ़ सीट से लड़ने के इच्छुक हैं। 

पेपसिंह राठौड़ ने सूरतगढ़ सीट से भाजपा टिकट के लिए अपनी प्रबल दावेदारी प्रगट की है। हर चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने में सक्रिय रहे हैं। सर्व समाजों में लोकप्रिय हैं।राठौड़ ने कहा कि राजनीति और अन्य कार्यों में सभी समाजों के हितैषी रहे हैं और इसी आधार पर भाजपा टिकट की दावेदारी पार्टी में रखेंगे।

 भारतीय जनता पार्टी की महान हस्ती श्री गुमान सिंह राठौड़ के पुत्र हैं।

पेपसिंह राठौड़ और पिता गुमानसिंह राठौड़  दोनों के सार्वजनिक क्षेत्र के कार्य वर्षों से जाहिर हैं। 

सूरतगढ़ तहसील का प्रतिनिधित्व विधानसभा में जीवराज सिंह राठौड़ दो बार पीलीबंगा सीट से कर चुके हैं। वे कांंग्रेस के टिकट पर जीते थे।

सूरतगढ़ तहसील का आधे से अधिक हिस्सा पहले पीलीबंगा विधानसभा में आता था।


 पेपसिंह राठौड़ वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राजियासर देहात मंडल के अध्यक्ष और सूरतगढ़ पंचायत समिति के जॉन 10  से सदस्य हैं। पंचायत समिति के प्रधान पद का चुनाव भी 2021 में भारतीय जनता पार्टी से लड़ा था लेकिन परिस्थितियां पेपसिंह राठौड़ के अनुकूल नहीं थी।

राजपूत क्षत्रिय संस्था सूरतगढ़ के संरक्षक भी हैं।



 पचास वर्षीय पेपसिंह राठौड़ के राजनैतिक इतिहास का वर्णन करें तो पाते हैं कि 2005 से लगातार राजनीति में हर कदम पर सहयोगी रहे हैं।

श्री पेपसिंह का राजनीतिक इतिहास का वर्णन करें तो भाजपा सूरतगढ़ देहात मंडल के उपाध्यक्ष पद पर 2003 से 2008 तक रहे और उसके बाद फिर 2008 से 2014 तक उपाध्यक्ष पद पर रहे। सूरतगढ़ के मंडल अध्यक्ष भी 2014 से 2017 तक रहे।

राजियासर देहात मंडल के अध्यक्ष 2017 से 2018 तक और उसके बाद फिर से देहात मंडल के अध्यक्ष मनोनीत हुए और अभी वर्तमान में इस पद को सुशोभित कर रहे हैं।

2021 में राजनीति तो इस प्रकार से खेली गई थी कि पंचायत समिति सूरतगढ़ के प्रधान पद पर आसीन हो जाएं लेकिन परिस्थितियां भाजपा के अनुकूल नहीं हो सकी। प्रधान पद का चुनाव विपरीत परिस्थितियों में भी लड़ा।

पेपसिंह ग्राम सेवा सहकारी समिति मोकलसर के अध्यक्ष पद पर भी 2005 से 2010 तक रहे।

पेपसिंह राठौड़ को अपने पिता गुमानसिंह राठौड़ की राजनीति और कार्यों का लाभ भी मिलेगा यदि भाजपा टिकट उन्हें मिलती है।


श्री गुमान सिंह राठौड़ भारतीय जनता पार्टी के बरसों से महान हस्ती रहे हैं और आज भी वृद्धावस्था में भारतीय जनता पार्टी के सजग प्रहरी बने हुए हैं। श्री गुमान सिंह राठौड़ 1990 से 1995 तक दी गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक श्रीगंगानगर के निदेशक पद पर रहे। 1995 से 2000 तक पंचायत समिति सूरतगढ़ के जोन 11 से सदस्य रहे।सन 2005 से 2010 तक जिला परिषद श्रीगंगानगर के जोन नंबर 10 से सदस्य रहे। आप 1993 से 1998 तक शीप एंड वूल फेडरेशन राजस्थान के उपाध्यक्ष भी रहे। 1982 से 2005 तक ग्राम सेवा सहकारी समिति मोकलसर के अध्यक्ष पद पर रहे।1989 से 1994 तक क्रय विक्रय सहकारी समिति सूरतगढ़ के निदेशक भी रहे।

* सन 2008 से सूरतगढ़ विधानसभा का क्षेत्र परिसीमन से काफी कम हो गया है। 2008 के बाद से 2023 चुनाव में जातीयता के आधार पर पहली बार दावेदारी करेंगे।

सन् 2008 से 2013 तक गंगाजल मील कांंग्रेस,2013 से 2018 राजेन्द्र सिंह भादू भाजपा का प्रतिनिधित्व विधानसभा में रहा। अब वर्तमान में 2018 से 2023 रामप्रताप कासनिया भाजपा का प्रतिनिधित्व विधानसभा में है। विधानसभा चुनाव की राजनीतिक परिस्थितियां राज्य में और सूरतगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनुकूल है। ०0०














यह ब्लॉग खोजें