गुरुवार, 7 जुलाई 2022

सूरतगढ़ में सड़कें चौड़ी करने भवन तोडऩे बाबत मास्टर प्लान में जो लिखा है. पढें.

 

* करणी दान सिंह राजपूत * 

सूरतगढ़ 7 जुलाई 2022.

नगर में समय-समय पर सड़कें चौड़ी किए जाने के और आसपास के मकानों को हटाए जाने के बारे में कुछ ना कुछ स्पष्ट और घुमा फिरा कर सोशल मीडिया आदि पर  लिखा जाता रहा है।


👍 नगर पालिका सूरतगढ़ की ओर से जो  मास्टर प्लान 1997 से 2023 तक का बनाया गया उसमें सड़कों को चौड़ा करने के बाबत लिखा गया और उसमें चौड़ा करने का तरीका भी बताया गयाहै। 

*स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि जो मकान भवन सड़कों के किनारे पर हैं निर्मित है उनको तोड़ा नहीं जाएगा।*

जरूरत हुई तो मकानों के आगे के अतिक्रमण और चौकियां थड़े आदि  हटाए जाएंगे।*


इसके बावजूद समय-समय पर कुछ न कुछ अस्पष्ट रूप से लिखा जाता रहा है जिससे लोगों को परेशानी होती है। 

पक्के मकान ध्वस्त किए जाएं और उनकी जगह ली जाए तो नगर पालिका को कितने करोड़ रुपए एक एक मकान के मुआवजे में देने पड़ेंगे? इस पर कोई भी विचार करना नहीं चाहता न किसी का ध्यान है।

* पूरे शहर में यह रकम कितने करोड़ रुपए होगी? अरब से ऊपर पहुंच जाएगी। 

शहर के सड़कों पर बने मकान दुकान की कीमतें मामूली नहीं है। एक एक मकान की कीमत करोड़ या करोड़ से अधिक है।

👍 सबसे बड़ा सवाल है कि क्या नगर पालिका के पास में करोड़ों रुपए मुआवजे चुकाने का पैसा है? सब का जवाब होगा कि नहीं है। 


** यहां मास्टर प्लान की पृष्ठ संख्या 32 की फोटो प्रदर्शित की जा रही है। सड़कों के बारे में जो लिखा है उसे चौकोर चिन्हित भी किया गया है।  इसे अच्छी तरह पढ़ लिया जाए। 

लोगों को अपने दिमाग में बिठा लेना चाहिए कि नगर पालिका के पास भवन तोड़ने और मुआवजा देने का पैसा फिलहाल तो नहीं है।




👍 यदि आवश्यकता हुई तो सड़कों के किनारे बने अतिक्रमण और चौकिया ही हटाई जाएंगी।०0०

 करणी दान सिंह राजपूत,

पत्रकार,

(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधितस्वीकृत)

 सूरतगढ़।

94143 81356.

*******








यह ब्लॉग खोजें