शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

सूरतगढ़ का सत्यानाश करता पालिका कांग्रेसी बोर्ड मुख्य और प्राइवेट बस स्टैंड का बुरा हाल

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 15 अप्रैल 2022.


नगर पालिका का कांग्रेसी बोर्ड सूरतगढ़ का सत्यानाश करने में रिकॉर्ड बना रहा है और भाजपा मरी हुई हुई है।

शहर का बुरा हाल रेलवे स्टेशन से शहर में घुसते और निकलते सुभाष चौक पर देख रहे हैं वैसा ही बुरा हाल शहर में आते जाते बसों के अड्डों पर है।  सूरतगढ़ का यह बुरा हाल रोजाना हजारों लोगों को परेशान करता है।









 मुख्य मुख्य बस स्टैंड का मुख्य द्वार भयानक गंदगी और कचरे से अटा पड़ा है। कीचड़ और उसके आगे का नाला कई महीनों से साफ नहीं हुआ है। बस स्टैंड के अंदर टॉयलेट टूटे हुए और भयानक गंदगी से बदबू मार रहे हैं।यह बदबू  टॉयलेट के बाहर 20 फुट दूर तक यात्रियों को खड़े भी नहीं रहने देती।

*नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा और उपाध्यक्ष एवं  चुने हुए पार्षद यहां पर 2 मिनट भी खड़े रहकर दिखा दें तो बहुत बड़ी बात है। इन पदाधिकारियों और बोर्ड के अनदेखे पूर्ण रवैया के कारण पूरा सूरतगढ़ शहर आने जाने वाले लोगों की निगाह में गंदे शहर के रूप में बदनाम हो रहा है। बस स्टैंड के अंदर जहां पेयजल का हट है उसके पास में भी भयानक कचरा भरा पड़ा है। जहां बस स्टैंड का लोकार्पण बोर्ड लगा हुआ है वहां पर भी भयानक गंदगी पड़ी है। पेयजल के पास में गंदगी होना कभी भी बीमारियों के संक्रमण की आफत ला सकता है। बस स्टैंड के बाहर की दीवार के पास भी भयानक गंदगी पड़ी है।प्राइवेट बस स्टैंड और मुख्य बस स्टैंड के बीच की सड़क पर भी कचरा पड़ा है। प्राइवेट बस स्टैंड की ओर जाने वाली हरिराम बाबा मंदिर और अग्रसेन भवन के बीच की सड़क कचरे से भरी पड़ी है। 

नगर पालिका में कांग्रेस का बहुमत का बोर्ड है।चेयरमैन ओमप्रकाश कालवा आखिर इस शहर को क्या बनाना चाहते हैं?  करोड़ों रुपए के प्रति वर्ष के बजट वाली नगर पालिका कांग्रेस  बोर्ड की नाकामी का प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के संगठन पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष परस राम भाटिया तक शहर को बुरी हालत से बचाने में नाकामयाब रहे हैं।भाटिया स्वयं पार्षद भी हैं।


नगर पालिका की इस घोर लापरवाही और बीमारियां फैलाने वाली कार्यपद्धति  पर भारतीय जनता पार्टी भी मरा हुआ रोल अदा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कोई नेता नगर मंडल व पार्षद न बोल रहा है न कुछ लिख रहा है।

नगरपालिका बोर्ड की यह हालत कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आफत के बीज बो रहा है। यह फसल कांग्रेस की जीत में बाधा डालेगी और उस समय कोई हल नहीं होगा।०0०







यह ब्लॉग खोजें