मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

जिला कलेक्टर ने सूरतगढ़ की टीसी को पुख्ता की 14 फाईलों पर स्वीकृति दी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 15 फरवरी 2022.

नगरपालिका पेराफेरी में राजस्व तहसील क्षेत्र की भूमि आने पर अस्थायी कास्त की सैंकड़ों फाईलों को निरस्त कर दिया गया। 

महावीर प्रसाद तिवाड़ी ने इसके लिए दो तीन साल से धरना मांगे आदि कर संघर्ष चला रखा था। 

अब कुछ और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कई दिन से धरना दे रखा था। इससे पहले सरकार से पुख्ता आवंटन का एक आदेश भी करवाया।

इस संघर्ष से मांग ने अधिक जोर पकड़ा। 

आज तिवाड़ी आदि जिला कलेक्टर रूक्मिणी रियार से मिले।

जिला कलेक्टर ने उनको कहा कि 14 फाईलों पर उन्होंने स्वीकृति जारी कर दी है। सात फाईलों पर स्वीकृति और जारी होने वाली है। इसके अलावा फाईलें तहसीलदार के पास जांच और कमियां दूर करने आदि के लिए भिजवा दी है। 

कलेक्टर ने कहा कि काम हो रहा है तथा वे सीधे ही मिल सकते हैं। इसके लिए धरने आदि की आवश्यकता नहीं है।  तिवाड़ी ने बताया कि 16 फरवरी को तहसील के आगे धरना स्थल पर सुबह 11 बजे एक बैठक कर इस बाबत निर्णय किया जाएगा और उसके अनुरूप आगे कार्यक्रम होगा।०0०

यह ब्लॉग खोजें