मंगलवार, 4 जनवरी 2022

लोकतंत्र सेनानियों को पत्र के उत्तर नहीं देने वाले पहले प्रधानमंत्री,बांट देते हैं हजारों करोड़

 


* करणीदानसिंह राजपूत *
लोकतंत्र सेनानियों हमें सम्मान और सम्मान निधि नहीं देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी 5 जनवरी को पंजाब की रैली में पंजाब को हजारों करोड़ों रुपए का पैकेज देने वाले हैं।*
(पांच लाख की भीड़ जुटाने का भी समाचार है। वहां से कोरोना फैलने का भी कोई खतरा नहीं है। रैलियों में जादु की छड़ी घूमती है।)
* समाचारों में सोशल मीडिया में यह खूब प्रचारित हो रहा है। यह झूठ भी नहीं है।
पंजाब में चुनाव होने वाले हैं और बीजेपी जीतना चाहती है इसलिए वहां सरकारी खजाने में से हजारों करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाएगा।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी लोकतंत्र सेनानियों को हजारों रुपए का पैकेज देना तो दूर रहा बल्कि कागज से पत्रों के उत्तर भी देना नहीं चाहते।
*गृह मंत्री भी जवाब नहीं दे रहे। एक-दो दिन नहीं 2014 से लगातार ऐसा हो रहा है।
पूर्व में जब कोई पत्र प्रधानमंत्री जी को लिखा जाता था तो उसका उत्तर और वह पत्र किस विभाग और शाखा में गया है यह पत्र लेखक को सूचना दी जाती रही थी,लेकिन आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के आने के बाद से हम लोकतंत्र सेनानियों को कोई पत्र का उत्तर तक नहीं दिया गया।
*  इसका कारण यह है कि चुनाव में हार जाने के भय से वोटरों को प्रभावित करने के लिए सरकारी खजाने का खूब उपयोग होता है।
** लोकतंत्र सेनानियों से नरेंद्र जी मोदी को हार जैसा कोई भय नहीं है। लोकतंत्र सेनानी तो नाराजगी भरा पत्र तक नहीं लिखते तब ऐसे सेनानियों से कोई भी क्यों डरे?
* प्रधानमंत्री जी को शायद हरा नहीं सकते। लेकिन नाराजगी भरा पत्र तो लिखा ही जा सकता है। ऐसे पत्र लगातार लिखे जाएं तो उनके समाचार कुछ हवा तो बिगाड़ ही सकते हैं या कुछ हवा बिगड़ सकती है।
** मोदी जी के पैकेज की घोषणा के बाद भी भाजपा की सरकार नहीं बनी तब क्या होगा?
*** कांग्रेस ने भी गृहणियों को 2000 मासिक और एक साल में 8 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में देने की बात उछाल दी है। हो सकता है जनता कांग्रेस के साथ चली जाए। जनता लोकतंत्र सेनानी तो है नहीं जो मोदी जी के विरुद्ध दो शब्द नहीं बोले। जनता तो पराजय का आशीर्वाद दे सकती है।ऐसा कर भी दे तो आश्चर्य नहीं।
* जनता की जय हो और होती रहे।*
4 जनवरी 2022.
करणीदानसिंह राजपूत
आपातकाल जेलबंदी पत्रकार.
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
******






यह ब्लॉग खोजें