शनिवार, 30 अक्तूबर 2021

चीन की नई चाल मेड इन चाइना के बजाय मेड इन इंडिया के नाम से भारत में बिक्री

 


* करणीदानसिंह राजपूत 9414381356*

दीपावली के मौके पर हर साल स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने का आग्रह और चीन की बनी सामग्री का बहिष्कार करने की जोरदार अपील सोशल साइट्स पर और धरना प्रदर्शनों के जरिए होती रहती है। इन अपीलों से भारत में चीनी माल की बिक्री पर असर पड़ने लगा और चीन के माल की बिक्री मंदी होने लगी।
धोखे में मास्टरी वाले चीन ने इसका तोड़ निकाला है।
चीन का माल अब नए तरीके से भारतीय बाजारों में बिकने के समाचार हैं। मेड इन चाइना के बजाय अब मेड इन इंडिया का ठप्पा लगाकर चाइना की बनी हुई सामग्री हिंदुस्तान में सस्ते के नाम पर बेची जा रही है।
भारत में 105 के करीब चीनी कंपनियां रजिस्टर्ड है और चीन से भारत में आयात सामग्री का आंकड़ा करीब 525 अरब रू के पार हो गया है।
चीन का माल मेड इन इंडिया के नाम से छूट के नाम पर बिक रहा है जिसमें भारतीय कंपनियों का भी हाथ है। भारतीय कंपनियां सस्ते और छूट के नाम पर उपभोक्ताओं को प्रभावित कर रही हैं।
भारतीय बाजार में चीन के बने हुए माल सीधे आते हैं या फिर स्पेयर पार्ट्स के रूप में आते हैं जिनको यहां असेंबल करके बेचा जाता है।
चीनी कंपनियों के मोबाइल,स्मार्ट वाच,एल ई डी टीवी,एसी,वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, डेस्कटॉप कंप्यूटर लैपटॉप गेमिंग कंसोल हेल्थ व पर्सनल केयर उत्पादन व सजावटी लाइट्स इसमें शामिल है जो भारतीय उत्पादकों को प्रभावित कर रहे हैं। कहा जाता है कि इनकी ऑनलाइन ज्यादा बिक्री हो रही है। भारतीय लोग बचत के लालच में छूट के लालच में और अन्य ओफर के चक्कर में फंस कर चाइनीज उत्पादन खरीद रहे हैं। अधिकतर मामले कीमतों में  छूट के हैं छूट के अंदर यह सामग्री खरीदी जाती है।
भारतीय बाजार में चीन के मांग को नहीं बेचा जाए इसके लिए अपीलें असर तो कर रही है मगर पूरी तरह से भारतीय बाजारों में चाइना उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए जरूरी है कि स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया जाए,जैसे चीन के बहुत से  एप पर प्रतिबंध लगाया गया उसी तरह से सामग्री पर भी प्रतिबंध किया जाए तो भारत का उद्धार हो सकता है अन्यथा चाइना हर तरीके से जोड़-तोड़ करके नए हिसाब किताब से भारतीय बाजार में अपना माल बेचता रहेगा। सस्ते के नाम पर हिंदुस्तानी लोग चीनी माल खरीदते रहेंगे।
भारत में दीपावली पर बहुत जबरदस्त खरीदारी होती है जिसका चीन लाभ उठाता है।
दि. 28 अक्टूबर 2021.
करणी दान सिंह राजपूत,
पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ (राजस्थान) 94143 81356
*********










यह ब्लॉग खोजें