सोमवार, 2 अक्तूबर 2017

नागपाल होटल की अवैध बनाई 2 मंजिलें क्या इस नोटिस से हट जाएंगी?

- करणी दान सिंह राजपूत-

 सूरतगढ़ 2 अक्टूबर 2017.

 नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से नागपाल होटल के मालिक सुनील कुमार अरोड़ा को अंतिम नोटिस जारी किया है
जिसमें बिना मंजूरी के बनाई गई दो मंजिल निर्माण को हटाने का आदेश है। क्या इस नोटिस से अवैध निर्माण हट जाएगा? मालिक अवैध निर्माण हटा लेगा या नगरपालिका प्रशासन हटा देगा।  यह नोटिस 27 सितंबर 2017 को जारी किया गया जिसमें 7 दिन का समय दिया गया है, जिसमें अगर कोई मंजूरी के दस्तावेज हैं तो पेश करने का लिखा है अन्यथा इस अवैध निर्माण को हटा दिया जाए।

 नोटिस यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है और शिकायतकर्ता पार्षद सुभाष सैनी की शिकायत भी यहां दी जा रही है।

पार्षद की शिकायत के बाद भी नगर पालिका अवैध निर्माण को रुकवा नहीं पाई। कई महीने गुजरने के बाद यह अंतिम नोटिस जारी हुआ। नगरपालिका चाहती तो निर्माण को बीच में ही सील कर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

अब यह नोटिस जारी हुआ है तो क्या इस नोटिस के बाद अवैध निर्माण हट जाएगा या नगर पालिका हटा पाएगी? नगरपालिका की कार्यप्रणाली से यह शंका भरा सवाल सूरतगढ़ में हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या नगरपालिका अभी भी होटल को सील कर सकती है?

क्या मालिक अदालत में जाएगा?

सब ओर चर्चित है यह होटल और नगरपालिका की कार्यप्रणाली।

 


यह ब्लॉग खोजें