करणी प्रेस इंडिया
शुक्रवार, 5 जून 2026
गुरुवार, 4 जून 2026
ईओ पूजा शर्मा के 2 साल.100 करोड़ रू. से अधिक अतिक्रमण. ईओ भूमाफिया को बचा रही.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 4 जून 2026.
नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी के द्वारा कार्वाई नहीं करने, शिकायतों को अपने दफ्तर में दबाकर बड़े भूमाफिया को लाभ पहुंचाने से 100 करोड़ से अधिक की जमीनें अतिक्रणकारियों के कब्जे में चली गई। नेशनल हाईवे,मुख्य सड़कों और मुख्य स्थानों की करोड़़ों रूपये के अनेक भूखंड भूमाफिया अतिक्रमण कर आगे से आगे बेचते रहे और ईओ पूजा शर्मा अतिक्रमण हटाने जमीनें नगरपालिका के कब्जे में लेने के मांगपत्र अपने दफ्तर में दबाती रही। अतिक्रणकारियों को मिलीभगत से उनको,स्वयं को लाभ पहुंचाने से नगरपालिका कोष को करोड़़ों रू.की हानि पहुंचा दी। अतिक्रमण हटाने के लिए ईओ को दिए मांग पत्र दबाए गए। इसके अलावा एसडीएम, एडीएम, जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त,निदेशक स्थानीय प्रशासन जयपुर और क्षेत्रीय उपनिदेशक बीकानेर को जो मांग पत्र पहुंचे तथा कारवाई के लिए नगरपालिका सूरतगढ़ में आए वे ईओ पूजा शर्मा ने दबाए और कार्वाई नहीं की। पूजा शर्मा ने यहां 20 फरवरी 2024 को अधिशाषी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया था। ईओ पूजा शर्मा के सरकारी जमीनों से अतिक्रमण नहीं हटाने,भूमाफियाओं से मिलकर सरकारी कोष को करोड़़ों रूपयों की हानि पहुंचाने के मामलों की जांच,आय से अधिक संपत्ति की जांच, व अन्य भ्रष्टाचार, भाभी बबीता शर्मा को सफाई कर्मचारी से जमादार पद का प्रमोशन,होटलों का अवैध निर्माण,आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक निर्माण में कार्वाई नहीं करना और नगरपालिका कोष को लाखों की हानि पहुंचाना आदि की जांच में नौकरी से बर्खास्तगी होने से कोई नेता आदि नहीं बचा पाएंगे।
👍 ईओ पूजा शर्मा के भ्रष्टाचार, घोटाले, अतिक्रणकारियों से मिलीभगत,अतिक्रमण नहीं तुड़वाने का हर मामला विधायक डुंगरराम गेदर,सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू को मालुम है। भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह, पूर्व विधायक अशोक नागपाल और पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया को मालुम है। अपने अपने कारणों से ये ईओ पूजा शर्मा के विरूद्ध शिकायत नहीं करते।
👍 नगरपालिका के प्रशासक और उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा को भी अनेक अतिक्रमणों का मालुम है लेकिन वे नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड नहीं लगवाते और मौका निरीक्षण के मांग पत्रों के बावजूद मौका निरीक्षण करने नहीं जाते। उपखंड अधिकारी के इस रवैये से भी भू माफिया को छूट मिल रही है जबकि सरकारी संपत्ति को बचाने की पहली ड्युटी इनकी भी बनती है। लोगों द्वारा दिए मांग पत्रों पर निरीक्षण नहीं करना,अतिक्रमणों को नहीं हटवाने,अवैध होटलों पर कार्वाई नहीं करने की ढील से सरकारी एक्शन हो सकता है लेकिन पहली ड्युटी अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा और सहायक अभियंता सुरेंद्रप्रतापसिंह की बनती है। सुरेन्द्र प्रतापसिंह होटलों,मार्केट काम्लेक्सों का अवैध निर्माण देखते रहे और नगरपालिका कोष को हानि पहुंचाते रहे। सहायक अभियंता भी मिलीभगत के भ्रष्टाचार में शामिल रहे। ये मामले उच्चस्तरीय जांच या भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच तक पहुंचेंगे। ०0०
बुधवार, 3 जून 2026
ओमप्रकाश कालवा और परसराम भाटिया एक हुए.क्या होगा? सूरतगढ़ से बड़ी रिपोर्ट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 जून 2026.
मेघवाल समाज के दो दिग्गज ओमप्रकाश कालवा और परसराम भाटिया एक हो गए। सूरतगढ़ ही नहीं श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ बीकानेर के विशाल क्षेत्र में मेघवाल समाज में एकता का बड़ा परिवर्तन होगा। इस एकता के विस्तार में अभी बहुत से लोगों के शामिल होने और किए जाने की संभावना है जो विभिन्न क्षेत्रों में मनमुटाव में दूर दूर बिखरे हुए हैं। दोनों नगरपालिका सूरतगढ़ में अध्यक्ष रह चुके हैं। अभी वर्तमान में ओमप्रकाश कालवा भाजपा में और परसराम भाटिया कांग्रेस मे हैं। समाज के कार्यों में दोनों अलग अलग खेमों में सहयोगी रहे हैं लेकिन अब आगे एकजुटता से चलेंगे।
* संत शिरोमणि बाबा रामनाथ जी महाराज की कुटिया सूरतगढ़ में परम् श्रद्धेय महंत श्री शान्तिनाथ जी महाराज एंव मेघवाल समाज संस्थान जिला अध्यक्ष देवीलाल बेलान तथा समाज के प्रबुद्धजनों के सानिध्य में एक बैठक एक जून 2026 को आयोजित की गयी। वहां विचार विमर्श हुआ। इससे पहले भूमिका भी तैयार हुई।
कुटिया की बैठक में निर्णय हुआ कि समाज के दो व्यक्तित्व परस राम भाटिया व ओमप्रकाश कालवा के आपसी विवादों को समाप्त कराया जाए और समाज हित के लिए एक जाजम पर लाया जाये। समाज की पंचायत का फैसला दोनों ने स्वीकार कर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कुटिया की बैठक में निर्णय के बाद एक दूसरे के घर भी गए और समाज के लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए गए। दोनों के बीच शिकायतें मुकदमें खत्म होंगे। एक जुटता में विस्तार होगा और ऐसा लगता है कि समाज हित में और लोगों के मनमुटाव भी खत्म कराए जाकर सहयोगी वातावरण बनाया जाएगा।
* सूरतगढ़ में बोधि शिक्षण संस्था के निर्माण और शुरू करने में प्राथमिकता रहने की उम्मीद है।
* तुरंत यही कहा जा सकता है कि इससे राजनीति में भी समाज को बड़ा विस्तार मिलेगा। *०0०
सूरतगढ़ में आबकारी उपायुक्त का मुख्यालय खुलेगा. 5 उपखंडों में कार्यक्षेत्र होगा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 जून 2026.
आबकारी विभाग में सूरतगढ़ में आबकारी उपायुक्त का नया कार्यालय खुलेगा। इस उपायुक्त का क्षेत्र श्रीगंगानगर राजस्व जिले के 5 उपखंड सूरतगढ़, श्रीबिजयनगर,अनूपगढ, घड़साना और रायसिंहनगर होंगे। यह आदेश 1 जून 2026 को जारी हुए हैं।०0०
मंगलवार, 2 जून 2026
अतिक्रमण हटवाना एसडीएम भरतजयप्रकाश IAS की जिम्मेदारी.स्पेशल रिपोर्ट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 2 जून 2026.नेशनल हाईवे के पास करीब 2 करोड़ की बहुमूल्य नगरपालिका की सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटवाना और नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगाने की समस्त जिम्मेदारी एसडीएम भरतजयप्रकाश मीणा IAS की है। अतिक्रमण वर्तमान में बड़े भूमाफिया नेता का है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की साफ छवि चाहते हैं। ऐसे में एसडीएम को अतिक्रमण हटाने की कार्वाई में मौका मजिस्ट्रेट और पुलिस व्यवस्था तुरंत ही करके नगरपालिका प्रशासन अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा को आदेश दिए जाने चाहिए। यदि नगरपालिका ईओ कार्वाई में उदासीनता दिखाए तो जिला कलेक्टर को तुरंत अवगत कराना भी एसडीएम की जिम्मेदारी है।
* एसडीएम भरतजयप्रकाश मीणा को 29 मई 2026 को दूसरी बार भूमाफिया का अतिक्रमण हटाने का ज्ञापन उनके कार्यालय में परसराम भाटिया, योगेश मेघवाल व कुछ और लोगों ने सौंपा था। इससे पहले परसराम भाटिया आदि ने नगरपालिका प्रशासन को 17 अप्रैल 2026 को उक्त जमीन से अतिक्रमण हटाने का मांगपत्र दिया था।
* ( यहां जानकारी यह भी होनी चाहिए कि परसराम भाटिया कांग्रेस के सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष और योगेश मेघवाल युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हैं।)
* 29 मई 2026 को दिए मांगपत्र को यहां प्रदर्शित किया जा रहा है जिसमें परसराम भाटिया योगेश मेघवाल आदि ने आमरण अनशन की चेतावनी दी हुई है। ऐसी चर्चाएं हैं कि परसराम भाटिया आदि अब कोई आमरण अनशन नहीं करेंगे, मगरसरकारी जमीन का अतिक्रमण हटाना एसडीएम भरतजयप्रकाश मीणा का दायित्व है जो भविष्य में जिलाकलेक्टर बनेंगे और जिलाकलेक्टर सीधा सरकार होता है।
* नेशनल हाईवे के पास निरंकारी सत्संग भवन के पीछे एक सार्वजनिक उपभोग की नगरपालिका की जमीन पर भूमाफिया का अतिक्रमण एसडीएम भरतजयप्रकाश के आदेश से फरवरी 2026 में हटा दिया गया था लेकिन उसकी तारबंदी में लापरवाही हो रही है। उसकी तारबंदी भी पुलिस की उपस्थिति में कराई जाने पर एसडीएम की कार्वाई तुरंत जरूरी है।
०0०
डा. भारतभूषण का इस्तीफा तो नहीं है,डा. का निवेदन पत्र है.विवाद का निपटारा क्या हो?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 2 जून 2026.
उपजिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. भारतभूषण की सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रखने पर विवाद है और जन मोर्चे के ओम राजपुरोहित का कहना है कि सोमवार को ईलाज के लिए आने वालों की संख्या अधिक होती है इसलिए सोम और मंगल वारों को डाक्टर का अवकाश नहीं हो। आरोप है की डा. अपने निवास पर लोगों का ईलाज करता है। सोमवार को आने वाले लोगों की डाक्टर के घर पर बहुत अधिक खर्च पर ईलाज करवाना मजबूरी है।
* इस विवाद के चलते कुछ दिन पूर्व प्रेशर में डाक्टर भारतभूषण ने उप जिला चिकित्सालय प्रभारी को एक पत्र लिखा जिसमें ऐसे वातावरण में सेवा करने में असमर्थता बताई गई थी। यह पत्र इस्तीफा नहीं है जैसा कि समाचारों में और चर्चा में बताया जा रहा है। यह निवेदन पत्र है कि। डाक्टर के अनुसार उनको प्रताड़ित किया जा रहा है तथा इस वातावरण में वे कार्य करने में असमर्थ हैं। इस पत्र में नौकरी से इस्तीफा या त्याग करने जैसी कोई बात लिखी हुई नहीं है। इस पत्र पर कोई तारीख भी नहीं है।
* डा. भारतभूषण के पत्र में ऐसे वातावरण में काम करने में असमर्थता लिखी हुई है। यहां का वातावरण उचित किया जा सकता है और डाक्टर का अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया जा सकता है। पत्र का सारांश यही है। जिले का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डा.भारतभूषण का स्थानांतरण करने के लिए और यहां किसी दुसरे डा.के स्थानांतरण का लिख सकता है और ऐसा करवा सकता है। वैसे भी डा.भारत भूषण का कार्यकाल यहां दो तीन साल से अधिक हो चुका है।
* इसके अलावा चिकित्सालय प्रभारी डा.नीरज सुखीजा साप्ताहिक अवकाश का दिन बदल सकता है। डा.भारत भूषण सोमवार का अवकाश अपनी मनमर्जी से नहीं रख सकता। यह अवकाश प्रभारी निश्चित करता है जो साधारण सा कार्य है।यह विवाद उत्पन्न हुआ तब उसी समय साप्ताहिक अवकाश का दिन बदल दिया जाना चाहिए था।
०0०
सोमवार, 1 जून 2026
साईकिल रैली से नरेंद्र मोदी का तेल बचाओ संदेश जनता तक. सूरतगढ़ की रैली में कौन शामिल. बड़ी सचित्र रिपोर्ट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 1 जून 2026.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तेल बचाओ संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने साईकिल रैली निकाली। मोटर वाहन छोड़ो साईकिल से आवागमन करो। भाजपा के नगरमंडल की अगुवाई में निकाली गई रैली में भाजपा श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष सरदार शरणपालसिंह मान और पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने भी साईकिल सवारी की।
* साईकिल रैली सुभाष चौक से रवाना होकर छवि काम्प्लेक्स रोड,महाराणा प्रताप चौक,भगतसिंह चौक, आजाद चौक होती भारत माता चौक पहुंची। वहां भारत माता के दर्शन करते साईकिल सवार वापस आजाद चौक,भगतसिंह चौक,महाराणा प्रताप चौक से रेलवे रोड से सुभाष चौक पर लौटे। रैली शाम को सात बजे निकाली गई। भारत माता के जयकारे लगाए गए। इंजीनियर रमेश चंद्र माथुर ने तिरंगा दिखाया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश मेघवाल, पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, प्रेमसिंह राठौड़, विनोद सारस्वत, मुरलीधर पारीक,योगेश स्वामी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साईकिलों पर तिरंगा लगाए सवार थे।०0०
सदस्यता लें
संदेश (Atom)































































