निरंकारी बी.एम.अग्रवाल का निधन. सूरतगढ़.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 10 जनवरी 2026.
निरंकारी मिशन के सतसंगी सेवादार बी.एम.अग्रवाल का वृद्धावस्था में निधन हो गया। वे पिछले कुछ वर्षों से रोगग्रस्त थे। काफी वर्षों से निरंकारी मिशन में सेवादार रहे। निरंकारी मिशन के कार्यक्रम होने पर प्रेसकान्फ्रेंश आयोजन करना और बाद में अखबारों तक समाचार पहुंचाने का दायित्व अग्रवाल को ही सौंपा जाता था।
बी.एम.अग्रवाल मिलनसार प्रकृति के व्यक्ति थे। यह व्यवहार गुण उनको अपने पिता से मिला। प्रिंटिंग व्यवसाय में और ओप्टीकल व्यवसाय में रहे। प्रिटिंग व्यवसाय के समय कुछ अखबारों के प्रकाशक भी रहे। आज जो सूरतगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय अखबार 'ब्लास्ट की आवाज' महेंद्र सिंह जाटव के संपादन में हर हफ्ते हलचल मचाता है उसके संस्थापक बी.एम.अग्रवाल थे।लेकिन बाद में अखबारी लाईन भी छोड़ दी और निरंकारी मिशन को ही सर्वोपरि मान कर अपना जीवन चलाया।
०0०