गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पत्नी पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित

 



 * करणीदानसिंह राजपूत *


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 अप्रैल 2021 गुरुवार सुबह ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर की है।


 उन्होंने कहा कि मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।

 एक दिन पहले बुधवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  की पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि मैंने पत्नी सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आने के बाद अपने आप को होम आइसोलेशन कर लिया है। अब मैं ऐहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सा और अधिकारियों के साथ शाम साढे आठ बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।0०0









यह ब्लॉग खोजें