गुरुवार, 31 मई 2018

राजेन्द्रप्रसाद उपाध्याय सूरतगढ सरस्वती स्कूल के संचालक का निधन

सूरतगढ़ 31 मई 2018.

शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालक राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय का आज करीब 12:30 बजे निधन हो गया। अचानक हृदयाघात हुआ जिसे हार्टसीज होना बताया गया।अचानक हुई घटना के तत्काल डा.के.एल.बंसल को बुलाया गया। उनके पहुंचने से पहले ही प्राण पखेरू उड़ चुके थे।

वे कुछ समय से  अस्वस्थ चल रहे थे और धर्मपत्नी सुमित्रा की 2 मई को हुई मृत्यु से टूट चुके थे। आज श्रीगंगानगर अपनी जांज कराने के लिए जाने वाले थे व तैयारी कर चुके थे। आज ही शाम को साढे पांच बजे मुख्य कल्याण भूमि में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय परिजन,अध्यापक,वकील,पत्रकार,व्यवसायी व विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग शामिल हुए।



यह ब्लॉग खोजें