रविवार, 1 अक्तूबर 2017

विधायक राजेंद्र भादू व पालिकाध्यक्ष काजल छाबड़ा के प्रयास से सूरतगढ प्रेसक्लब का भूखंड तय हुआ


सूरतगढ 1-10-2017.

प्रेस क्लब भवन के लिए स्टेडियम के पश्चिम दिशा में सड़क पर 60 × 90 फुट का भूखंड चिन्हित किया जाने के बाद आज सुबह भूमि पूजन के साथ साइन बोर्ड लगाया गया। भूमि पूजन विधायक राजेंद्र सिंह भादू नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल छाबड़ा एवं क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने किया।पं तुलसी राम ने पूजन किया। 

इस मौके पर विधायक राजेंद्र भादू, क्लब अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय एवं वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत ने विचार रखे।

इस अवसर पर पालिका के कनिष्ठ अभियंता मोहित व्यास और वार्ड 3 के पार्षद हेतराम सुथार मौजूद थे। 

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज स्वामी  पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन सारस्वत , प्रेस क्लब के सचिव विजय स्वामी, उपाध्यक्ष कैलाश सोनी व नवल भोजक ,सह सचिव अशोक वर्मा के साथ पत्रकार गण विनय तिवाड़ी,  शिव शंकर सारडा, राजेंद्र पटावरी, जितेंद्र औझा ,संजय चौधरी, सूरज शर्मा और सत्यपाल मेघवाल भी मौजूद थे।





यह ब्लॉग खोजें