शनिवार, 5 अगस्त 2017

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सपूत लड़की छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़ 5-8-2017.

 हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को चंडीगढ़ पुलिस ने IAS अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

 सेक्टर 26 पुलिस थाने में विकास के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। घटना बीती देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है।  विकास और उसके साथी ने चंडीगढ़ सेक्टर 7 पेट्रोल पंप से लड़की का पीछा करना शुरू किया। शराब के नशे में चूर आरोपियों ने अपनी कार लड़की की कार के पीछे लगा ली। लड़की की कार पर हाथ मारकर रोकने का प्रयास भी किया और काफी दूर तक उसका पीछा करते रहे।  विकास बराला कुरुक्षेत्र में एल.एल.बी. का स्टूडेंट है और उसका साथी एल.एल.बी. पास कर चुका है। 


मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ईस्ट सतीष कुमार के अनुसार पीड़िता ने 100 नंबर पर छेड़छाड़ की शिकायत की थी। कंट्रोल रूम पर शिकायत मिलने पर तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपियों को 26 सेक्टर ट्रांसपोर्ट चौक से पीछा करने के दौरान ही घेर कर गिरफ्तार कर लिया। सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके साथी शराब के नशे में चूर थे। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले गई और छेड़छाड़ करने सहित शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया।

यह ब्लॉग खोजें