सोमवार, 13 मार्च 2017

सूरतगढ़ पालिकाध्यक्ष काजल छाबड़ा व ईओ पर बड़े घोटाले का आरोप


- करणी दान सिंह राजपूत -

सूरतगढ़ 13 मार्च। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल छाबड़ा, अधिशाषी अधिकारी कार्यवाहक (सहायक अभियंता) पर निविदा में घोटाले का आरोप है जिसकी जांच के लिए मूल शिकायत उपनिदेशक स्वायत्त शासन विभाग बीकानेर को सौंपे गए हैं। 

जिला कलेक्टर श्री गंगानगर को यह शिकायत मालचंद जैन की ओर से की गई थी। जिला कलेक्टर ने यह मूल शिकायत उपनिदेशक स्वायत्त शासन विभाग बीकानेर को भिजवा दी है।

 इसमें निर्माण शाखा के क्लर्क आदि पर भी आरोप लगाया गया है। मालचंद जैन के अनुसार इसमें अध्यक्ष की मिलीभगत से बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। 



मालचंद जैन की ओर से एसीबी में भी यह शिकायत की गई थी जिसकी न्यूज़ पूर्व में 7 -6 -2015 को प्रकाशित की गई थी जिसे अब 14- 3 -2017 में अपडेट कर दिया है जो अन्यत्र पढ़ी जा सकती है।यह शिकायत अलग-अलग विधियों और धाराओं पर चलती है। जांच शीघ्र होगी तो पालिकाध्यक्ष काजल छाबड़ा मुसीबतों में घिर सकती हैं जहां सत्ताधारी पार्टी भी कुछ सहायता नहीं कर पाएंगी।










यह ब्लॉग खोजें