शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

करणी प्रेस इंडिया की पाठक संख्या 600000 पार:बधाई शुभकामनाएं-

- विशेष समाचार -
करणी प्रेस इंडिया 25 नवंबर की रात के 10:30 बजे का समय और पाठक संख्या 6 लाख को स्पर्श करती हुई बढ़ती हुई और ऊंचाइयों को छूने निकल पड़ी। करणी प्रेस इंडिया की यह सफलता सम्माननीय पाठकों के अपार सहयोग से हुई है। देश और विदेश में हर पल हर क्षण दिन और रात करणी प्रेस इंडिया को पढ़ने वाले अपने समय और श्रम का अमूल्य सहयोग करते रहे हैं।
 यह सहयोग हर किसी को संभव नहीं है लेकिन करणी प्रेस इंडिया की सजगता से दिए जाने वाले समाचार रिपोर्ट समीक्षाएं सामाजिक विचार राजनीतिक विचार बिना भय के अन्य समाचार वेबसाइटों से अलग होते हैं। इस विशेषता के कारण हर क्षेत्र के लोग करणी प्रेस इंडिया को पढ़ना चाहते हैं। देखना चाहते हैं। बड़ी खुशी की बात है कि अनेक पाठक ताजातरीन जानकारी के लिए दिन भर में कई बार करणी प्रेस इंडिया को पढ़ना चाहते हैं।
हमारी कोशिश भी यह रहती है कि जहां तक हो सके पाठकों की रुचि को सच के प्रयास के साथ बनाई हुई रखी जा सके। अनेक अखबार और पत्रकार सत्य से मुंह मोड़ लेते हैं तब करणी प्रेस इंडिया सच को सामने रखने की हिम्मत रखता है। यह हिम्मत कोई एक संचालक नहीं कर सकता।  इसमें पाठकों का अपार सहयोग और हिम्मत साथ में रही है।
आगे भी कोशिश रहेगी की पाठकों की आशाओं पर आन बान शान के साथ मौजूद रहेंं।

 इस अपार हर्ष की घड़ी पर सभी पाठकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
 आपका सभी का साथी शुभचिंतक,
 करणीदानसिंह राजपूत,
 पत्रकार,
सूरतगढ़  राजस्थान इंडिया

यह ब्लॉग खोजें