गुरुवार, 4 अगस्त 2016

मुख्यमंत्री ने सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विकास पुस्तिका का विमोचन किया


सूरतगढ़ 3 अगस्त2016.
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विधायक राजेन्द्र भादू द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र सूरतगढ़ में करवाए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका 'दो साल विकास बेमिसाल' का विमोचन किया। इस पुस्तिका में 2 साल में सूरतगढ़ क्षेत्र में हुए सर्वांगीण विकास तथा राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई है। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों एवं नवाचारों को सूरतगढ़ की जनता तक पहुंचाने में यह पुस्तिका उपयोगी सिद्घ होगी।
इस पुस्तिका में सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को समृद्घ एवं खुशहाल बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सडक़, पानी, चिकित्सा, कृषि, उद्योग आदि क्षेत्रों में हुए कार्यों के बारे में जानकारी शामिल की गई है। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भादू व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी उपस्थित थे। 



यह ब्लॉग खोजें