मंगलवार, 5 मई 2015

राजस्थानी मान्यता प्रदर्शन धरना:सूरतगढ़ से दिल्ली बस रवाना:


परसराम भाटिया व मनोजकुमार स्वामी का नेतृत्व:
दिलात्मप्रकाश प्रकाश जैन व घनश्याम शर्मा ने झंडी दिखा बस रवाना की:

खबर- करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़,5 मई। राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए 6 मई को दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन वास्ते राजस्थानी भाषा प्रेमी रात को बस से रवाना हुए जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष परसराम भाटिया और समिति के प्रदेश मंत्री साहित्यकार मनोजकुमार स्वामी की अगुवाई में ये लोग रवाना हुए। समाजवादी चिंतक दिलात्मप्रकाश जैन व भारत विकास परिषद के जोनल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बस को झंडी दिखा कर पुरानी धानमंडी से रवाना किया।

राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए नारे लगाते हुए भाषा प्रेमी रवाना हुए। उनको रवाना करने वालों में भी काफी लोग शामिल थे।





यह ब्लॉग खोजें