मंगलवार, 30 अगस्त 2016

पुलिस थाना सूरतगढ सदर नि:शुल्क नशामुक्ति शिविर सरदारपुरा बीका


सूरतगढ , 30 अगस्त2016.
 जिला पुलिस प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को रा.आ.उ.मा.वि. सरदारपुरा बीका में पुलिस थाना सूरतगढ सदर द्वारा नि:शुल्क नशामुक्ति शिविर व जन जाग्रति कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सोमवार, 29 अगस्त 2016

नोहर पत्रकार सम्मेलन:सच्च लिखने का आह्वान:सरकारी नीतियों का विरोध:राजस्थानी सामग्री का आह्वान:





 पत्रकारों की पेंशन बंद करने पर सरकार की आलोचना:
- करणीदानसिंह राजपूत -
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के प्रसिद्ध नोहर कस्बे में 28 अगस्त 2016.को बीकानेर संभाग के पत्रकारों का सम्मेलन कई मुद्दों की चर्चा और आह्वान किए जाने के कारण आगे की योजनाओं के बनाने व संघर्ष का मार्ग तय किए जाने में महत्वपूर्ण यादगार में रहेगा। इस सम्मेलन में सच्च लिखे जाने का आह्वान किया गया और यहां तक कहा गया कि कितना भी कड़वा लिखना पड़े सच्च लिखें व सच्च दें। साप्ताहिको पाक्षिकों व लघु समाचार पत्रों को विज्ञापन  बंद कर जिस तरह से कुचले जाने की कार्य पद्धति चल रही है उस पर भी पत्रकारों ने एकजुट होने का आह्वान किया। 
 
यह भी कहा गया कि जो सरकार पत्रकारों को कुचलने पर आमादा रहती है वह दुबारा सत्ता में नहीं आती। पत्रकारों से यह भी आह्वान किया गया कि वे राजस्थानी भासा की मान्यता में साथ दें व अपने अखबारों में इंटरनेट की सामग्री भरने के बजाय राजस्थानी भासा की सामग्री देकर पाठकों तक पहुंचाएं।
 ये मुद्दे पढऩे में साधारण लग सकते हैं लेकिन पत्रकारिता जगत को मजबूती प्रदान करने वाले हैं। 

शनिवार, 27 अगस्त 2016

ढाणी पर हमला:ब्याने वाली गाय की पीट पीट कर हत्या: जन्माष्टमी के दिन मुकद्दमा:


मामला एसपी गंगानगर की नोलेज में: 8 के विरूद्ध गोवंशीय धारा में मुकद्मा दर्ज: सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र की घटना:
निरवाणा की रोही आरडी 207 के कुलवंतसिंह रायसिख के खेत पर कब्जा करने की नीयत से लोग घुसे:

शुक्रवार, 26 अगस्त 2016

वसुन्धरा हॉस्पीटल में ‘एक दिन बेटियों के नाम समारोह

 
‘रंग भरो, चित्रकला एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिताएं
सूरतगढ 25 अगस्त 2016.
महावीर इन्टरनेशनल, सूरतगढ़ व वसुन्धरा हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25 अगस्त, 2016 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ‘एक दिन बेटियों के नाम’ का आयोजन वसुन्धरा हॉस्पीटल परिसर में किया गया।

बुधवार, 24 अगस्त 2016

एसडीएम को एसीबी में फंसाने वाले गोधाराम मानेवाला पर अदालत में इस्तगासा:


जमीन के मालिक दलीपसिंह मानेवाला ने मुखत्यारनामा व इकरारनामा फर्जी बताया:

भैंसड़ा के पहाड़ पर जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन की पर्यावरण व् शराबबंदी पर चर्चा



भरतपुर24-8-2016
भरतपुर में बाबा हरिबोल दास जी 46 दिन से अनशन पर थे और उन्होंने पूनम अंकुर छाबड़ा व् पूर्व विधायक गोपी चंद गुर्जर के आग्रह पर अनशन त्याग दिया और वँहा तय किया था की भैंसड़ा के पहाड़ पर एक सामाजिक संगठनो की मीटिंग रखि जायेगी उसी वादे के तहत जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन पहाड़ी पर पहुँचा।

रविवार, 21 अगस्त 2016

नशा मुक्त गांव , नशा मुक्त हो समाज - पूनम छाबडा



पूनम अंकुर छाबडा का  बालेरा बाडमेर में हुआ भव्य स्वागत
बाडमेर 21-8-2016.
       डेजर्ट पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक रात्रिकालिन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचने पर सम्पूर्ण शराब बंदी आंदोलन " जस्टिस फाॅर छाबडा जी " सयोजंक पूनम अंकुर छाबडा का शाला प्रबंधक श्रवण सिंह के नेतृत्व में गांव के सभी युवाओं ने ढोल नगाड़ों की गुंज के साथ राजस्थानी परम्परा अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष सिवाणा प्रधान श्रीमती गरिमा राजपुरोहित , विशिष्ट अतिथि मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित , कॉग्रेस नेत्री शम्मा बानो, भाजपा नेता दिनेश सिंह कालुडी , जिला शिक्षा अधिकारी का भी भव्य स्वागत किया गया ।

शुक्रवार, 19 अगस्त 2016

जो कहूंगा सच्च कहुंगा...सूरतगढ़ में वसुंधरा नेे किया रेल ओवर ब्रिज का लोकार्पण:


मंत्रियों,सांसद,विधायक आदि के विशिष्ट अतिथ्य में हुआ था लोकर्पाण:
विधायक राजेन्द्रसिंह भादू और पालिकाध्यक्ष काजल छाबड़ा तो झूठ बोलते नहीं और राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झूठ क्यों बोलेंगी?
सारे सच्चे हों सच्च बोलने देखने लिखने वाली पार्टी भाजपा से संबंधित हों तब सूचनापट्ट झूठ क्यों होगा?
बस- इस समारोह की फोटो राजेन्द्रसिंह भादू और पालिकाध्यक्ष काजल छाबड़ा कोई भी उपलब्ध करादें:


बुधवार, 17 अगस्त 2016

गडकरी और श्रीमती राजे ने 9 योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण





सूरतगढ़ 17-8-2016. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को सूरतगढ़ में कुल 2105.30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. 

यह ब्लॉग खोजें