गुरुवार, 22 जनवरी 2026

सूरतगढ़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 को.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 जनवरी 2026.

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी को रेलवे स्टेशन के आगे सुभाष चौक पर मनाई जाएगी। सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति अध्यक्ष डा.टी.एल.अरोड़ा ने बताया कि नेताजी की जयंती 23 जनवरी को सुबह 10-30 बजे मनाई जाएगी। नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं पहनाई जाएगी। पुष्प पंखुड़ियां भी होंगी। नेताजी का जीवन दर्शन पर विचार रखे जाएंगे। आज जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित किये गये।०0०



यह ब्लॉग खोजें