गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

महाराणा प्रताप चौक पर उगे आक और बेरी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 9 अक्टूबर 2025.शहर के  हृदय स्थल महाराणा चौक पर आक और बेरी का उगना शकुन अपशकुन क्या है? एक में जह़र है और एक में कांटे। न जहर अच्छा न कांटे अच्छे। बाजार इन दिनों दीपावली से पहले त्योहारी सीजन पर है। ऐसे सीजन के समय जंगल में उगने वाले ये झाड़ बीच बाजार सड़क में उगकर दिखना किसके लिए क्या करेंगे। क्या  नगरपालिका संचालक पर कुछ संकट है या फिर    राजनैतिक संचालक पर है? शहर के लोग तो पहले से ही जहरीले कंटीले वातावरण में हैं मगर चुप है। अब हृदयस्थल में जहर और कांटे उगे हैं तो कोई संकेत है। क्या होने वाला है? भावी बताने वाले पतरे देखने वाले बताएं कि किस पर यह भार है?

०0०







०0०

यह ब्लॉग खोजें