रविवार, 7 जुलाई 2024

सूरतगढ़:एक होने की आवाज

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ में कासनिया भादू मील पहले अलग अलग चुनाव लड़ते रहे हैं। (यहां से पहले 2003 में पीलीबंगा से लड़े। भाजपा से गंगाजल मील को टिकट मिली। रामप्रताप कासनिया ने भाजपा टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और मील को हराया।

 2008 में पीलीबंगा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया तब ये सभी नये गठित और छोटे बने सूरतगढ़ में अलग अलग ही चुनाव में उतरे।

2008 में गंगाजल मील कांंग्रेस ने चुनाव जीता। दूसरे सभी हारे। 2013 में राजेंद्र भादु भाजपा जीते और गंगाजल मील कांंग्रेस दुबारा विधायक नहीं बन सके। 2018 में भादू को भाजपा का टिकट नहीं मिला। 2018 में रामप्रताप कासनिया को भाजपा टिकट मिला और कासनिया ने कांंग्रेस के हनुमान मील को हराया।

सन् 2023 में एकता का रूप इस तरह से सामने आया। महेंद्र भादु ने बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ा मगर जीत नहीं सके। पृथ्वीराज मील ने जननायक जनता पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत नहीं सके। राजेंद्र भादु ने भाजपा से टिकट मांगी और नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत नहीं पाए। कांंग्रेस ने हनुमान मील को टिकट ही नहीं दिया तब गंगाजल हनुमान मील आदि ने रामप्रताप कासनिया को समर्थन दिया। यह चुनाव रोचक भी रहा। रामप्रताप कासनिया भी मील समर्थन के बावजूद जीत नहीं पाए। सभी हारे। 2023 में कांंग्रेस से डुंगरराम गेदर जीते और सभी को जमीन दिखा दी।

* राजस्थान में 2023 में भाजपा जीत गई और कांंग्रेस हार गई। राजस्थान में भाजपा का राज स्थापित हो गया है। 

* भाजपा से रामप्रताप कासनिया ने चुनाव लड़ा। जीत नहीं पाए क्योंकि एकता यहां छिनभिन्न थी। अब जिस पार्टी का राज होता है उसी के नुमाइंदे की चलती है। रामप्रताप कासनिया की चलती है। बात करें एकता की तो अन्य सभी को फिलहाल तो कासनिया के साथ हो जाना चाहिए। लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा तो जवाब ना ही मिलेगा। 

👍यदि इधर से उधर से किधर से विभिन्न कौमों की साथ होने की एकता की आवाज लगी है तो देखना चाहिए कि क्या होता है? 

👍👍 सूरतगढ़ का ईतिहास है कि यहां से लगातार दुबारा कोई भी विधायक नहीं चुना गया। बात करें विधायक डुंगरराम गेदर की तो जबरदस्त जीत के बाद अब उतार पर चल रहे हैं। सूरतगढ़ शहर की जन समस्याओं पर उनका कोई ध्यान ही नहीं है। गंदा पानी। शहर में गंदगी गंदगी से भरे नाले।भ्रष्टाचार पर एकदम चुप। इनको मंच चाहिए जहां पहुंच जाएं। ऐसे में कहीं से एक होने की आवाज लगी है तो देखना चाहिए कि आगे क्या काम होता है?

7 जुलाई 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

सूरतगढ़ ( राजस्थान)

94143 81356

******









यह ब्लॉग खोजें