रविवार, 23 जून 2024

कांंग्रेसी परसराम भाटिया के अध्यक्षताकाल के घोटालों पर भाजपा नेता चुप!


* करणीदानसिंह राजपूत *

नगर पालिका सूरतगढ़ कांग्रेस पार्षद परसराम भाटिया 120 दिन नगर पालिका में अध्यक्ष नियुक्त रहे, उनके कार्यकाल में पट्टा घोटाले, सड़क घोटाले हुए जिन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पूरी तरह से चुप हैं। 

*मुकदमा नहीं करना चाहते, शिकायत नहीं करना चाहते, यहां तक की किसी भी पदाधिकारी ने बयान तक जारी नहीं किया है। यह रहस्य में है कि पूर्व विधायक राम प्रताप कासनिया और उनकी टीम नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष सरदार शरण पाल सिंह है मान,नगर पालिका में अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा चुप हैं। भाजपा के प्रकोष्ठ और मोर्चे के पदाधिकारी भाजपा के पार्षद कोई भी कहीं भी सामने नहीं आ रहे हैं। यह बहुत बड़ा रहस्य है की दस्तावेजों में घोटाले प्रमाणित हैं। प्रदेश में भाजपा का राज होते हुए भी परसराम भाटिया के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करवा रहे हैं। 

👍 नगर मंडल की राजनीतिक दृष्टि से पूरी जिम्मेदारी है लेकिन अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और महामंत्री लालचंद शर्मा चुप हैं।

भाजपा के ही नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आरती शर्मा,नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती काजल छाबड़ा चुप हैं।

👍 भाजपा में शामिल हुई शराबबंदी नशा मुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा परसराम भाटिया के घोटालों पर चुप हैं। 

👍👍 भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यपूर्व विधायक अशोक नागपाल भी चुप हैं।

👍 भाजपा सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नेता बने संदीप कासनिया ( रामप्रताप कासनिया के पुत्र) भी परसराम भाटिया के घोटालों पर चुप हैं।



 👌इन सब की जिम्मेदारी है मगर ये अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग रहे हैं। जनता यह आश्चर्य से देख रही है।

*  नगर पालिका अध्यक्ष पद से ओमप्रकाश कलवा को सीवरेज के गलत भुगतान के आरोप में सस्पेंड किया गया उसके बाद कांग्रेसी शासन में मील बंधु के सहयोग से नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद परसराम भाटिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

परसराम भाटिया को 28 जुलाई 2023 को 60 दिन के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया और इसके बाद में 60 दिन के लिए यह कार्यकाल और बढ़ाया गया, कुल 120 दिन का यह कार्यकाल 25 नवम्बर 2023 तक रहा जिसमें परसराम भाटिया ने नगर पालिका में जमकर भ्रष्टाचार किया। भाटिया ने पट्टे घोटाले किये, सड़कों के निर्माण घोटाले किये। समाचार छपे दस्तावेज छपे लेकिन भाजपा की केसरिया टीम अपनी जिम्मेदारी से दूर भागती रही या किसी विशेष कारण से चुप रही है और आज तक चुप है। 

👍भाजपा से कोई विधायक बनना चाहता है कोई नगरपालिकाअध्यक्ष बनना चाहता है,कोई पार्षद बनना चाहता है लेकिन कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर अपना मुंह नहीं खोलना चाहते। पद चाहिए काम नहीं करना चाहते। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट मांग रहे नेता,महिला नेता घोटालों पर चुप हैं। शक्तिशाली पार्टी का कोई मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी,भाजपा के सदस्य सभी चुप हैं। कमाल के हैं भाजपा नेता और पदाधिकारी।


* परसराम भाटिया ने नगर पालिका के पंप हाउस की जमीन का पट्टा बना दिया।यह समाचार पहली बार 10 मई 2024 को सामने आ गया और आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रिणवा राजपत्रित अधिकारी के नाम भी एक पट्टा जारी हुआ। एक और शिक्षक ने भी पट्टा बनवाया। ये समाचार भी छपे। इस प्रकार के अनेक पट्टे बनाए हुए हैं जिनके अभी रहस्य खुलने बाकी है। वार्ड नंबर 32 में सीमेंट कंक्रीट की सड़क पर इंटरलॉकिंग की सड़क बनादी गई। यह एक बड़ा भ्रष्टाचार हुआ लेकिन इस पर भी भारतीय जनता पार्टी की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। परसराम भाटिया के कार्यकाल के घोटालों में नगर पालिका की बोर्ड की बैठक गलत तरीके से बुलाए जाने उसमें प्रस्ताव पारित किए जाने सहित अनेक मामले हैं।

👍 लालचंद सांखला ने अधिशासी अधिकारी काल में अपने सेवानिवृत्त होने से पहले करीब 70 पट्टे अपने एकल हस्ताक्षर से जारी कर दिए। का बहुत बड़ा घोटाला है जिस पर भी सभी चुप हैं। ये अवैध पट्टे लेकर लोग खुश हैं लेकिन जिस दिन इन पर मुकदमा किसी ने कर दिया तब सभी फंसे हुए परेशानियां भोगेंगे। 

* भाजपा के कुछ सदस्य परसराम भाटिया के विरूद्ध शिकायत मुकदमा करने के बजाय उसके सहयोगी बने हुए हैं। 

👍👌 ऐसे हालात में इन शक्तिहीन बने नेताओं पदाधिकारियों के भरोसे पर सन् 2024 का नगरपालिका चुनाव जीतना और भाजपा का बोर्ड बनाना मुश्किल है। सूरतगढ़ में भाजपा नौका का कोई नया खेवनहार नेता होगा तो शायद भाजपा सफल हो जाए।

०0०

23 जून 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार, (राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान)

94143 81356

*****




यह ब्लॉग खोजें