मंगलवार, 23 जनवरी 2024

सूरतगढ़:नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती:जयघोष सुभाष अमर रहे

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 जनवरी 2024.

क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारे लगाए गये। उनके महत्वपूर्ण कार्यों पर और आने वाली संतति को सीख देने वाले वक्तव्य हुए। कंपकंपी वाली भयानक शीत लहर के बीच सुभाष जयंती मनाई गई।

सुभाषचंद्र बोस स्मारक समिति के अध्यक्ष डा.टी.एल.अरोड़ा,वरिष्ठ पत्रकार लेखक करणीदानसिंह राजपूत,केन्द्रीय साहित्य अकादमी से पुरस्कृत राजस्थानी साहित्यकार मनोज कुमार स्वामी,कांग्रेस नेता

बलराम वर्मा ने वक्तव्य दिए। भाटिया आश्रम के निदेशक लाजपतराय भाटिया ने काव्यपाठ किया।

 कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नागपाल,

हर्ष कान्वेंट स्कूल के निदेशक अनिल धानुका,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल छाबड़ा,पार्षद संतोष गिरी, समाजसेवी इंजीनियर रमेशचंद्र माथुर,अमरनाथ लंगर सेवा समिति के अध्यक्ष किशन स्वामी,कमल सचदेवा,नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष पार्षद परसराम भाटिया, भाजपा नेता मुरलीधर पारीक,योगेश स्वामी,टाइगर खेल एकेडमी के संचालक  पूर्व पार्षद धाधक महेन्द्र नागर,पूर्व पार्षद पूरण कवातड़ा,शिव आटो युनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। एडवोकेट सहदेव जोशी ने कार्यक्रम का संयोजन किया।















*जयंती की पूर्व संध्या 22 जनवरी की शाम को 6 बजे प्रतिमा के पास घी के दीप जलाए गए । नेताजी जिंदाबाद, सुभाष बोस अमर रहे, भारत माता की जय हो के नारे लगाए गये।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोकनागपाल,रमेशचंद्र माथुर,मुरलीधर पारीक,मुरलीधर उपाध्याय, किशन स्वामी,महावीर भोजक,महावीर पारीक,करणीदानसिंह राजपूत, पार्षद मदन ओझा,समिति के अध्यक्ष डा.टी.एल.अरोड़ा, सहित अन्य लोग शामिल हुए।०0०

यह ब्लॉग खोजें