मंगलवार, 7 नवंबर 2023

श्रीगंगानगर जिले में विधानसभानुसार मतदाताओं की संख्या.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में ई-रोल फ्रीज होने के बाद श्रीगंगानगर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 89 हजार 160 है। इनमें 7 लाख 80 हजार 643 पुरूष और 7 लाख 8 हजार 471 महिला तथा 46 अन्य मतदाता हैं।
* सादुलशहर विधानसभा में कुल 2 लाख 39 हजार 414 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 24 हजार 994 पुरूष, 1 लाख 14 हजार 417 महिला और 3 अन्य मतदाता हैं।
*श्रीगंगानगर विधानसभा में कुल 2 लाख 38 हजार 947 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 24 हजार 391 पुरूष, 1 लाख 14 हजार 547 महिला तथा 9 अन्य मतदाता हैं।
श्रीकरणपुर विधानसभा में कुल 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 25 हजार 850 पुरूष, 1 लाख 14 हजार 966 महिला तथा 10 अन्य मतदाता हैं।
* सूरतगढ़ विधानसभा में 2 लाख 55 हजार 915 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 35 हजार 64 पुरूष, 1 लाख 20 हजार 846 महिला तथा 5 अन्य मतदाता हैं।
* रायसिंहनगर विधानसभा में 2 लाख 68 हजार 336 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 40 हजार 922 पुरूष, 1 लाख 27 हजार 402 महिला तथा 12 अन्य मतदाता हैं।
* अनूपगढ़ विधानसभा में कुल 2 लाख 45 हजार 722 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 29 हजार 422 पुरूष, 1 लाख 16 हजार 293 महिला तथा 7 अन्य मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल मतदान केन्द्र 1454 हैं। इनमें सादुलशहर में 230, श्रीगंगानगर में 205, श्रीकरणपुर में 249, सूरतगढ़ में 254, रायसिंहनगर में 272 तथा अनूपगढ़ में 244 मतदान केन्द्र हैं।०0०

****





यह ब्लॉग खोजें