मंगलवार, 10 अक्तूबर 2023

सूरतगढ:कांंग्रेस में केवल हनुमानमील ही उड़ान भर रहे:बारह कहाँ हैं?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 10 अक्टूबर 2023.

राजस्थान भर में श्रीगंगानगर जिले की सूरतगढ सीट 2008 में स्वतंत्र बनने की शुरुआत से कांंग्रेस भाजपा दोनों के लिए महत्वपूर्ण टिकटों के लिए कशमकश वाली रही है। इस सीट पर टिकटों की घोषणा अंत में होती रही है। इसबार 2023 के चुनाव में कशमकश है लोग बदलाव के ईच्छुक हैं मगर धरातल पर नजरें दौड़ाएं तो अजीबोगरीब स्थिति कांंग्रेस भाजपा में नजर आती है।



👍 पहले कांंग्रेस पर नजर डालें तो हनुमान मील  ही सबसे आगे जन संपर्क उड़ान पर हैं। हर क्षेत्र में पूरा दबाव डाल रखा है। कुल 13 ने सूरतगढ से टिकट मांगी थी। बाद में एक एक प्रत्याशी से बात हुई। सूचना एकत्रित हुई। उसके बाद वर्तमान में टिकटार्थी कहां गये? संपर्क छोड़ कहीं गपगोष्ठी में भी नजर नहीं आ रहे। पहले घूम लिए तो अब घूमना जनसंपर्क भी नहीं। कांंग्रेस के दस टिकटार्थी तो कहीं देखे नहीं गये जितने देखे जाने चाहिए थे। सवाल है कि जब निष्क्रिय हालात हैं तो टिकट कैसे और क्यों मिलेगी? नाम के लिए आवेदन पत्र भरा ताकि पब्लिसिटी हो जाए। 

* डुंगरराम गेदर राज्यमंत्री का दर्जा लिए रहे। नगरपालिका, पुलिस, राजस्व,पंचायत समिति, जलदाय, सानिवि में कहीं कोई भूमिका नहीं। यह जनता के सवाल हैं। 

चुनाव मतदान की तिथि घोषित हो गई तब लोगों का सवाल एकदम सही समय पर हुआ है। 



👍 भाजपा में टिकटों का तूफान मचा है। टिकट के दावेदारों में से बड़े छोटे पुराने नयों में से आधों ने तो चाय का खर्च भी नहीं किया। इस खर्च को बचाने के लिए मेलमिलाप भी नहीं किया। जयपुर दिल्ली चक्कर लगाकर भी कुछ थक गये। कांंग्रेस में तो होगा या नहीं होगा लेकिन भाजपा में बदलाव होगा और बड़ा बदलाव होगा। यहां गुजरात नीति, अमितशाह जेपी नड्डा नीति लागू होगी। पहली सूची में संकेत भी हैं।

* सूरतगढ सीट पर इसबार अभी तक बने हालात में बड़ी टक्कर तो भाजपा कांंग्रेस में ही नजर आती है। ०0०


यह ब्लॉग खोजें