सोमवार, 9 अक्तूबर 2023

राजस्थान में 23 नवंबर देवउठनी ग्यारस को मतदान शुभ लक्षण

  


* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान 23 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को देवउठनी ग्यारस है। क्षीर सागर में शयन कर रहे विष्णु भगवान इस तिथि पर जागते हैं। देवउठनी ग्यारस हिंदुस्तान में बहुत बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है।

* देवउठनी ग्यारस को विवाह का सबसे बड़ा समारोह होता है। विवाह मुहूर्त निकालने की जरूरत नहीं होती। अबूझ सावा कहा जाता है। देवउठनी ग्यारस अपने आप में बहुत बड़ा मुहूर्त होता है। इस दिन अधिक से अधिक शादियां होती है।

* देवउठनी ग्यारस के दिन मतदान रखे जाने पर अनेक लोगों को यह महसूस हो रहा है कि मतदान प्रतिशत काम होगा क्योंकि लोग शादी ब्याह में व्यस्त होंगे लेकिन यह भी सच है कि आज कल वोट का महत्व आम नागरिक समझता है। पुराना समय बीत गया। लोग व्यस्त तो रहेंगे मगर वोट के लिए भी समय निकालेंगे।

हां,शादी ब्याह में कोई बाहर गया हुआ होगा दूसरे स्थान पर जाएगा तो उसके वोट डाला जाना मुश्किल होगा।

समय बहुत बदला है। दूल्हा दुल्हन भी आज वोट करके शादी ब्याह की रस्म करते हैं। इसलिए 23 नवंबर देव उठनी ग्यारस के मतदान को शुभ पर्व माना जाना चाहिए। मतदान के लिए समय निकालना चाहिए।

विवाह अमूमन रात्रि में होते हैं वोट का समय सुबह शुरू होकर शाम तक चलता है इसलिए बहुत ही आसानी से मतदान करने के बाद विवाह में उपस्थित हो सकते हैं। ०0०

💐 राजस्थान चुनाव 2023 नया स्तंभ शुरू किया है। लेख टिप्पणियां समाचार घटनाएं गतिविधियां आसपास दूर की इसमें पढने को मिलेंगी। यह प्रथम लेख है।

9 अक्टूबर 2023.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ ( राजस्थान)

94143 81356

******

यह ब्लॉग खोजें