गुरुवार, 17 अगस्त 2023

पूजा छाबड़ा की अर्जुन राम मेघवाल से भेंंट: पूजा की चुनावी राजनीति का भाग.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 17 अगस्त 2023.

सूरतगढ में प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंची पूजा छाबड़ा की केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से हुई भेंट के राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं। सूत्र अनुसार भेंट 7 अगस्त को हुई। बिना मतलब के कोई भेंट नहीं होती चाहे मिलने वाले कुछ भी कहें। इसे पूजा छाबड़ा की चुनावी राजनीति का भाग ही माना जा रहा है। 

* अर्जुन राम मेघवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खास और नजदीक समझे जाते हैं। बीकानेर से सांसद अर्जुनराम राजस्थान की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बड़े महत्वपूर्ण हैं। राजस्थान में चुनाव से पहले अभी से अर्जुन राम मेघवाल को महत्त्वपूर्ण कार्य सौंपे जाएंगे। राजस्थान में भाजपा टिकटार्थी मेघवाल से भी भेंट कर रहे हैं कि कहीं इनसे मिलना भी राजनीतिक लाभ दे सके। पूजा छाबड़ा की भेंट का उद्देश्य अभी प्रगट नहीं हो पाया है मगर लोग इस भेंट को मामूली भेंट नहीं मान रहे। यह सामान्य भेंट थी भी नहीं। 

पूजा छाबड़ा शहीद गुरूशरण छाबड़ा की पुत्र वधु हैं। गुरूशरण छाबड़ा किरोड़ी लाल मीणा ग्रुप के रहे। अभी किरोड़ीलाल मीणा भी भाजपा राजस्थान में महत्वपूर्ण हैं। 

* पूजा छाबड़ा गुरूशरण छाबड़ा के संकल्प राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी नशामुक्ति पर ही काम कर रही हैं। शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा करीब तीन साल से सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शराब बंदी नशामुक्ति आंदोलन चला रही हैं। सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशन और फिर जिले की मांग को लेकर अन्न त्याग और गांवों में भ्रमण से राजनीतिक प्रसिद्धि में शिखर पर हैं। पूजा छाबड़ा का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना लोग तय मान रहे हैं। पूजा छाबड़ा चुनाव लड़ने को तैयार नेताओं में बराबर खड़ी दिख रही है। पूजा छाबड़ा यह चुनाव लड़ेंगी, बाद के 5 साल का इंतजार नहीं करेगी। समझा जाता है कि शीघ्र ही  कोई राजनीतिक समाचार होगा.०0०

०0०







यह ब्लॉग खोजें