शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

पूजा छाबड़ा का रथ भगवा रंग को लेकर हो रहा चर्चित:

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ को जिला बनाओ मांग को लेकर पूजा छाबड़ा ने पहले आमरण अनशन किया। उसके बाद में अन्न त्याग की घोषणा की और गांवों में प्रचार और लोगों को जोड़ने रथ बना निकली। भयानक गर्मी और लू में बिना अन्न खाए निकलना बहुत मुश्किल होता है। प्राण हथेली पर लेकर चलना। एक दिन भी निकलना मुश्किल होता है लेकिन पूजा तो एक महीने से अधिक दिन घूमी। 1 जुलाई 2023 को बीमार हुई और एक जांच की मशीन केवल जयपुर में होने के कारण जयपुर रैफर हुई। 2 जुलाई को जयपुर जस एम एस में आइसीयू में भर्ती करवाई गयी। 

पूजा का हर कदम चर्चा में रहा और लोग उससे जुड़ते चले गये। वह प्रसिद्धि में सबसे आगे निकल गयी। 

* पूजा छाबड़ा जिस रथ को लेकर गांव गांव घूमी,उसके रंग को लेकर रथ अब चर्चित हो रहा है। रथ का रंग भगवा है। 

* पूजा ने 7 अगस्त 2023 को केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भेंट की जिसके बाद से राजनीति गर्म है और अब उसके रथ के रंग ने राजनीति को और गर्मा दिया है।०0०

*****



यह ब्लॉग खोजें