सोमवार, 7 अगस्त 2023

भूखंड खरीदारों को 5 साल बाद अध्यक्ष भाटिया.ईओ गोदारा ने दिया कब्जा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 7 अगस्त 2023.

नगर पालिका प्रशासन ने आज औद्योगिक क्षेत्र के पास 5 साल पहले नीलाम किए हुए भूखंडों का विधिवत निशानदेही और कब्जा खरीदारों को सौंपा।

 नगर पालिका की ओर से 9 सितंबर से 12 सितंबर 2018 में यह नीलामी की गई थी। यहां पर उस नीलामी में आवासीय 60 भूखंड रखे गए थे। उनमें से करीब 50 भूखंड नीलाम हुए थे।  करीब 45 खरीदारों ने संपूर्ण राशि भी नगर पालिका कोष में जमा भी करवा दी थी। 

*भूखंड खरीदार इसके बाद कब्जा प्राप्ति निशानदेही के लिए लगातार कोशिशें करते रहे और इस प्रकार नीलामी की तारीख से 5 साल बीत गए।  हर खरीदार ने ₹2 लाख  से अधिक की रकम जमा करवाई थी।

* 5 साल के अंदर वहां पर निर्माण हो जाता। लोग बस जाते। शहर का भी विकास हो जाता।


** लेकिन नगर पालिका के पूर्व प्रशासन द्वारा उचित रूप से ध्यान नहीं दिए जाने के कारण खरीदारों को बहुत परेशान होना पड़ा और इधर उधर की यात्राएं भी अधिकारियों से मिलने के लिए करनी पड़ी थी।

 * ये भूखंड नगर पालिका भाजपा बोर्ड अध्यक्ष काजल छाबड़ा के कार्यकाल के अंदर नीलाम किए गए थे। उसके बाद नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बना अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा बने खरीदार लगातार मांग करते रहे लेकिन उनकी सही सुनवाई नहीं हो पाई।

* नगर पालिका प्रशासन को अनेक बार ज्ञापन दिए गए। प्रदर्शन भी हुए। खरीदारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया भेंट भी की। जनसुनवाई में भी यह मामला रखा। मीडिया में भी है मामला उठाया गया।लेकिन सही रूप से कागजात ही नहीं देखे थे।

पूर्व विधायक गंगाजल मील,हनुमान मील के समक्ष भी यह मामला उठाया गया।

**अब नगर पालिका में ओमप्रकाश कालवा के सस्पेंशन के बाद परसराम भाटिया को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।

* एक बार फिर जोर शोर से खरीदारों ने अपनी बात रखी।  

👍अध्यक्ष परसराम भाटिया और अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र गोदारा ने संपूर्ण कागजात देखे। सही अध्ययन किया और इसका उचित परिणाम निकला।

* आज 7 अगस्त को नगर पालिका प्रशासन अधिशासी अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे। अध्यक्ष नगर पालिका परसराम भाटिया भी पहुंचे।

पालिका प्रशासन ने कब्जा देने की निशान देने की कार्यवाही शुरू की। 

***मौके पर दूर-दूर तक झाड़ियां उगी हुई थी। जेसीबी मशीनों से झाड़ियों को साफ किया गया। नगर पालिका के भूमि शाखा के कर्मचारी और अन्य कर्मचारी इंजीनियर ने खरीदारों को उनकी रसीदों कागजात आदि देख भूखंडों का 

*निशान दिया और कब्जा दिया।

*** खरीदारों ने तुरंत सब अपने-अपने निशानों पर चारदीवारी आदि निर्माण कार्य शुरू भी कर दिए।  मौके पर तुरंत इंटों के ट्रैक्टर ट्रालियां पहुंचे पानी के टैंकर पहुंचे। मिस्त्री और मजदूर पहुंचे और सारी कार्यवाही शुरू हुई। 5 साल की परेशानी के बाद खरीदार अब आगे सावधान थे।

 मौके पर खरीदारों में से काफी लोग मौजूद थे। सभी खुशी प्रकट कर रहे थे कि 5 साल बाद में उन्हें अपने भूखंडों का विधिवत कब्जा निशानदेही मिली है।

 👍 संघर्ष करने वाले भूखंड खरीदार संजय बैद अनिल रांका कालू राम बिश्नोई आदि ने आज कब्जा मिलने पर मीडिया के समक्ष खुशी व्यक्त की और नगर पालिका प्रशासन अध्यक्ष परसराम भाटिया और अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र गोदारा अन्य स्टाफ का धन्यवाद किया।



















 * निशानदेही के बाद  में कुछ लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि यह जमीन खातेदारी उनकी है और यह गलत किया जा रहा है।

 *अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के साथ में उन्होंने बात की। 

अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने उन्हें जवाब दिया कि यह जमीन कानूनी रूप से नगरपालिका के नाम है और नगरपालिका अपनी कार्रवाई कर रही है। 

 जमीन अपनी बताने वालों से कागजात मांगे गए तब अधिशासी अधिकारी को किसी प्रकार के कागज नहीं दिए और न दिखाए।

* अध्यक्ष परसराम भाटिया और अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र गोदारा ने उन लोगों को जवाब दिया कि जमीन नगरपालिका की है, रिकॉर्ड में नगरपालिका की है इसलिए वे भूखंड खरीदारों को कब्जा दे चुके हैं।

अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी  को उन्होंने कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी। इस पर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने कहा कि वे इच्छा अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं। 

* नगरपालिका प्रशासन ने उसी समय उपस्थित मीडिया को जमीन नगरपालिका की होने के राजस्व रिकार्ड के फोटो मोबाइल पर दिखाए और वाट्सएप पर भी भेज दिए।

* मौके पर शुरू में जब झाड़ियां साफ की जा रही थी तब कुछ समय  हनुमान मील भी उपस्थित रहे।०0०

*****





यह ब्लॉग खोजें