गुरुवार, 13 जुलाई 2023

पूजा छाबड़ा के नेतृत्व में रामलुभाया समिति से सूरतगढ़ जिला बनाने की फाइनल वार्ता होगी

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 13 जुलाई 2023.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान को गतिमान बना सरकार मुख्यमंत्री तक वार्ता कर चुकी पूजा छाबड़ा के नेतृत्व में आज रामलुभाया नये जिला बनाने वाली समिति से वार्ता होगी। सूरतगढ़ के प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्ष पदाधिकारी आंदोलनकारी,गुरुशरण छाबड़ा और पूजा छाबड़ा के आंदोलनों के सहयोगी जयपुर पहुंच गये हैं। कुछ पूजा छाबड़ा के आवास पर पहुंचे हैं।

रामलुभाया समिति की ओर से फोन सूचना आने पर सभी रवाना होंगे। वहां वार्ता होगी। यह फाइनल वार्ता है। कागजात आदि पूजा छाबड़ा हर स्तर पर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथ में दे चुकी थी। अशोक गहलोत के आवास पर सात जुलाई को हुई वार्ता में स्वयं मुख्यमंत्री ने ही आज होने वाली वार्ता का कहा था। पूजा को कहा था कि आप स्वस्थ हो जाओ तब रामलुभाया जी से वार्ता का करने का कह दूंगा। 

यह वार्ता सूरतगढ़ जिला बनाओ की महत्वपूर्ण फाइनल वार्ता होगी। पूजा ने इस अभियान को आमरण अनशन और अन्न त्याग भीषण गर्मी में गांवों में भ्रमण कर सरकार को और मुख्यमंत्री को प्रभावित कर दिया। इससे सूरतगढ़ जिला बनाने का अभियान पावरफुल बना और यह आशा है कि शीघ्र ही सफलता को छू लिया जाएगा। नये जिलों की घोषणा में सूरतगढ़ का नाम शिखर पर होगा। 

* सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान का अब धरना महाराणा प्रताप चौक पर और सूरतगढ़ जिला बनाओ क्रांति कारी समिति का धरना उपखंड कार्यालय के आगे चल रहा है। सूरतगढ़ संपूर्ण जैतसर और गांवों तक सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान शक्तिशाली बना हुआ है।

०0०







यह ब्लॉग खोजें