मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

💐 इनके घरों से निकली आवाज हिला देगी देश की संसद..





काव्य:करणीदानसिंह राजपूत.


रोटी के लिए

नन्हे बाल बालिका का श्रम

विकास की ऊंचाईयां छूता महान भारत

कोसता हूं उनको तो देशद्रोही बता देंगे

लेकिन मैं नमन करता हूं उनको 

सदा

नमन से ही राष्ट्र भक्त होने का प्रमाण

मैं रखता हूं सदा अपने साथ।


मैं तो बना रहूंगा भक्त

मगर कच्चे घरों की बस्तियां

ध्वस्त कर देती है पक्की हवेलियां

भूखे पेट की ताकत नहीं समझते

उड़ा देती है फौलादी सत्ता !


इनके घरों से निकली आवाज 

हिला देगी देश की संसद.

तुम्हारे विकास को नमन करते

कच्ची बस्तियों में 

भूखे पेट लोग बढ रहे हैं।

***

27 जून 2023.प्रातः काल. 

अपडेट 16 अप्रैल 2024.




करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

*********








यह ब्लॉग खोजें