रविवार, 25 जून 2023

सूरतगढ़: होम्योपैथी निशुल्क चिकित्सा शिविर हर 15 वें दिन:गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 26 सालों से लगातार.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बीकानेर रोड सूरतगढ़ में हर 15 दिन बाद लगने वाले होम्योपैथिक निशुल्क चिकित्सा शिविर में 26 साल में सवा लाख से अधिक लोग रोग से मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं।






 डॉक्टर हरप्रीत सिंह निरंतर 26 साल से समाज सेवक के रूप में निशुल्क चिकित्सा दे रहे हैं। अब इनकी पुत्री डॉक्टर जसप्रीत कौर भी काफी समय से जन सेवा में लगी है।

* यह शिविर भाई घनैईया साहिब सेवा जत्था की ओर से लगाया जाता है। होम्योपैथी औषधियां भी निशुल्क उपलब्ध होती है। शिविर के दिन बड़ी भीड़ रहती है।

 * प्रति शिविर में करीब 200 स्त्री पुरुष बच्चे विभिन्न रोगों का इलाज करवाने के लिए उपस्थित होते हैं।

* डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि जटिल रोग असाध्य रोग का इलाज करवाने के लिए लोग पहुंचते हैं। सामान्य रोग तो अनगिनत है जिनका ईलाज किया जाता है। उन्होंने उन्होंने बताया कि एलर्जी डिप्रेशन के रोगियों की संख्या भी काफी है। गुर्दे और पथरी जैसे रोगों के इलाज के लिए भी लोग पहुंचते हैं।

* डॉ हरप्रीत सिंह ने बताया कि यहां शिविर में लगभग सभी लोगों का होम्योपैथिक इलाज होता है और अब तक सवा लाख से ऊपर लोग इलाज ले चुके हैं।  26 साल से निरंतर हर 15 दिन बाद शिविर लगता है।

* इस शिविर में महिलाओं को चेक करने के लिए डॉक्टर जसप्रीत कौर अपनी सेवाएं दे रही है।



 आज जब मैं चिकित्सा शिविर में जानकारी संग्रह कर रहा था। उस समय देखा कि एक व्यक्ति जिसके बाल झड़ रहे थे उसने इलाज लिया और बताया कि दवा का असर हुआ है और बाल झड़ना कम हुए हैं रुक गए हैं।

एक महिला आई जिसके नाखून खराब थे।उसने दवाई ली और नाखून ठीक होने लगे।  वह दिखाने के लिए आई हुई थी। सूरतगढ़ में नाखूनों के काले होने का नाखून खराब खराब होने का रोग भी बढ़ रहा है। एक आदमी अपने किशोर बच्चे को लेककर पहुंचा। बच्चे के मुंह पर जगह-जगह फोड़े हो रहे थे। डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने उसका परीक्षण किया और बताया कि इलाज से यह भी ठीक हो जाएगा।




**अनेक स्त्री पुरुष अपने रोग संबंधी रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे और पर्चियां बनवा रहे थे। स्त्री पुरुष और बच्चे छाया में बैठे हुए अपने क्रम की प्रतीक्षा में थे। 

*** इतने रोगियों को संभालना सेवा करना व्यवस्था करना भी बड़ा काम है।

 शिविर में सेवा करने वालों में पूर्व पार्षद सरदार मोहन सिंह,सरदार खुशहाल सिंह, सरदार गुरबचन सिंह, सरदार सरदार सुरजीत सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह,सरदार जोगेंद्र सिंह, योगेश कुमार, भूपेंद्र नागपाल, धर्मेंद्र बाघला, निखिल गोदारा आदि समाज सेवा में यहां लगे हुए रहते हैं।हर शिविर में ये लोग उपस्थित रहते हैं। डा.नमन दायमा फिजियोथेरेपिस्ट भी यहां समाज सेवा में रहते हैं।

यह शिविर 2 मार्च 1997 को शुभारंभ हुआ था जो अब  लोकप्रियता के शिखर पर है और दूर-दूर से लोग ईलाज के लिए यहां पहुंचते हैं. 

25 जून 2023.

०0०








यह ब्लॉग खोजें