* करणीदानसिंह राजपूत *
राजस्थान प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की घोषणा सतरह अक्टूबर शाम तक हो जाने वाली थी। सूत्रानुसार सभी नाम तय हो चुके थे। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा नाम तय हुए भी काफी दिन बीत चुके हैं। यह घोषणा रुकने के पीछे कारणों में अनुमान एक बड़े का व्यस्त होना माना जा रहा है। सूत्रानुसार सूची में नाम बदलने जैसा कोई पेच नहीं है,नाम वही हैं और अब संकेत मिलते ही घोषणा हो जाएगी। अभी भी यह माना जा रहा है कि दीपावली से पहले पदाधिकारियों की सूची जारी हो जाने की संभावना है। सूरतगढ़ 18 अक्टूबर 2025.
०0०
०0०