रविवार, 17 अप्रैल 2022

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन सम्मान में 551 युनिट रक्तदान





* करणीदानसिंह राजपूत *


सूरतगढ़ 17 अप्रैल 2022.


राजेंद्र सिंह राठौड़ उप नेता प्रतिपक्ष राजस्थान के जन्मदिन पर रक्तदान कैंप में भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता एक साथ नजर आए।

सभी के सहयोग से 551 युनिट रक्तदान हुआ। जयपुर के ब्लड बैंक ने रक्त संग्रह किया।


अग्रसेन भवन में यह रक्त दान शिविर लगाया गया था जिसमें सभी के चेहरों पर जोश नजर आ रहा था।





भाजपा के विधायक रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू एवं पूर्व विधायक अशोक नागपाल शिविर में उपस्थित थे। नगरपालिका की दो पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आरती शर्मा और श्रीमती काजल छाबड़ा भी उपस्थित थी। जिला मंत्री शरणपालसिंह मान, पंचायत समिति के डायरेक्टर एवं राजियासर देहात मंडल अध्यक्ष पेपसिंह राठौड़ और युवा मोर्चे के पदाधिकारियों में भी जोश भरा था। इस शिविर की बड़ी सफलता पर सभी ने एक दूजे को बधाइयां दी।०0०















यह ब्लॉग खोजें