बुधवार, 9 मार्च 2022

सूरतगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में मरम्मत हेतु क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण

 

* करणीदानसिंह राजपूत *


राजस्थान सरकार की बजट वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रति निकाय में 15 किलोमीटर सड़क निर्माण करने की घोषणा की गयी थी।





 मुख्यमंत्री के कल्याणकारी विजन के दृष्टिगत आज  09.03.2022 को पालिका अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कालवा, अधिशाषी अधिकारी श्री विजय प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री संजय अग्रवाल एवं पालिका के तकनिकी कार्मिकों द्वारा संयुक्त रूप से पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में  क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के उपरान्त पालिका अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कालवा द्वारा क्षतिग्रस्त सड़को के निर्माण तकमिना अविलम्ब तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया तथा साथ ही सडकों के निर्माण कार्य में गुणवता का विशेष ध्यान रखने हेतु कहा गया। =o0o






यह ब्लॉग खोजें