गुरुवार, 24 मार्च 2022

42 रेलसेवाओं में मासिक सीजन टिकट में विस्तार: शुरू से गंतव्य तक विस्तार

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

श्रीगंगानगर, 24 मार्च 2022.


उत्तर पश्चिम रेलवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए 42 रेलसेवाओं में मासिक सीजन टिकट के लिये अनुमत रेलखण्ड में विस्तार किया। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 42 रेलसेवाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मासिक सीजन टिकट के लिये अनुमत रेलखण्ड में विस्तार किया गया है।

 उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलसेवाओं से मासिक सीजन टिकट के लिये अनुमत रेलखण्ड में विस्तार किया गया है। जिसके तहत  गाड़ी संख्या 04701 भटिंडा-लालगढ़ स्पेशल रेलसेवा में भटिंडा-लालगढ़ रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04702, लालगढ़-अबोहर स्पेशल रेलसेवा में लालगढ़-अबोहर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 19721 जयपुर-बयाना रेलसेवा में जयपुर-बयाना रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 19722 बयाना-जयपुर रेलसेवा में बयाना-जयपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14893 जोधपुर-पालनपुर रेलसेवा में जोधपुर-पालनपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14894 पालनपुर-जोधपुर रेलसेवा में पालनपुर-जोधपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलकब्रिज रेलसेवा में भिवानी-तिलकब्रिज रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14738 तिलकब्रिज-भिवानी रेलसेवा में तिलकब्रिज-भिवानी रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04090 हिसार-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा में हिसार-दिल्ली रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04089 दिल्ली-हिसार स्पेशल रेलसेवा में दिल्ली-हिसार रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14729 रेवाडी-फजिल्का रेलसेवा में रेवाडी-फजिल्का रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14730 फजिल्का-रेवाडी रेलसेवा में फजिल्का-रेवाडी रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14733 श्रीगंगानगर-रेवाडी रेलसेवा में श्रीगंगानगर-रेवाडी रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14734 रेवाडी-श्रीगंगानगर रेलसेवा में रेवाडी-श्रीगंगानगर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04083 जींद-हिसार स्पेशल रेलसेवा में जींद-हिसार रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04084 हिसार-जींद स्पेशल रेलसेवा में हिसार-जींद रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 05835 मंदसौर-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा में मंदसौर-उदयपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 05836 उदयपुर-मंदसौर स्पेशल रेलसेवा में उदयपुर-मंदसौर रेलखण्ड पर मासिक सीजन टिकट की सुविधा प्रदान की गई थी, जिसका विस्तार कर अब प्रारम्भिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक विस्तार किया गया है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09438 आबूरोड-मेहसाना डेमू स्पेशल रेलसेवा में आबूरोड-मेहसाना रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 09437 मेहसाना-आबूरोड डेमू स्पेशल रेलसेवा में मेहसाना-आबूरोड रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04763 सादुलपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा में सादुलपुर-श्रीगंगानगर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04764 श्रीगंगानगर-सादुलपुर स्पेशल रेलसेवा में श्रीगंगानगर-सादुलपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड जं. रेलसेवा में जयपुर-मारवाड जं. रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 19736 मारवाड जं.-जयपुर रेलसेवा में मारवाड जं.-जयपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती रेलसेवा में जोधपुर-साबरमती रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर रेलसेवा में साबरमती-जोधपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाडी रेलसेवा में जोधपुर-रेवाडी रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14824 रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा में रेवाडी-जोधपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार रेलसेवा में बीकानेर-हिसार रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर रेलसेवा में हिसार-बीकानेर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा में जोधपुर-हिसार रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा में हिसार-जोधपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14725 भिवानी-मथुरा जं. रेलसेवा में भिवानी-मथुरा जं. रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 14726 मथुरा जं-भिवानी रेलसेवा में मथुरा जं.-भिवानी रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण रेलसेवा में जयपुर-जैसलमेर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर लीलण-जयपुर रेलसेवा में जैसलमेर-जयपुर रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04435 रेवाडी-मेरठ स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी-मेरठ रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04436 मेरठ-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में मेरठ-रेवाडी रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04469 रेवाडी-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी-दिल्ली रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04470 दिल्ली-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में दिल्ली-रेवाडी रेलखण्ड, गाड़ी संख्या 04573 भिवानी-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा में भिवानी-हनुमानगढ रेलखण्ड तथा गाड़ी संख्या 04574 लुधियान-.भिवानी स्पेशल रेलसेवा में लुधियाना-भिवानी रेलखण्ड पर  पूर्व में इन रेलसेवाओं में कुछ दूरी के लिये मासिक सीजन टिकट की सुविधा प्रदान की गई थी, जिसका विस्तार किया जाकर अब प्रारम्भिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक किया गया है। ०0०                           

------







यह ब्लॉग खोजें