बुधवार, 26 जनवरी 2022

गुरुकुल पालीवाला की प्राचार्य चेतना अरोड़ा रेडिएशन बायलॉजी की अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सम्मानित

 

* विशेष खबर- करणीदानसिंह राजपूत 

सूरतगढ़ 26 जनवरी 2022.


दाहिनी ओर डा.चेतना अरोड़ा


रेडिएशन बायलॉजी विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में गुरुकुल इंस्टीट्यूट ऑफ पीजी स्टडीज एंड रिसर्च पालीवाला ( सूरतगढ़) की निदेशक प्राचार्य डॉ चेतना अरोड़ा को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार सत्र की अध्यक्षता सौंपी गई।

सेमीनार में  उनके शोध पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

यह अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार बीकानेर के डूंगर महाविद्यालय में 19 जनवरी से 21 जनवरी तक हुई जिसमें लगभग 110 शोध पत्र पढ़े गए। डॉक्टर चेतना के शोध पत्र पर विशेष ध्यान आकर्षित हुआ।


डॉक्टर डॉ चेतना अरोड़ा द्वारा इलेक्ट्रॉन बीम के साथ प्रदूषित व अपशिष्ट जल का  विसंक्रमण विषय पर शोध पत्र था। यह शोध पत्र उन्होंने 20 जनवरी को पढा। इसमें इलेक्ट्रॉन बीम द्वारा अपशिष्ट व प्रदूषित जल को कुछ ही क्षणों में उपयोगी बनाया जा सकता है। इसमें शतप्रतिशत तक कोलाई निष्क्रिय हो जाते हैं। इस विधि से जल की रासायनिक प्रकृति में कोई परिवर्तन नहीं होता और जल की उपयोगिता बनी रहती है। ०0०

*****













यह ब्लॉग खोजें